Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

नागौर सांसद Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है इन्हें निलंबित करने की मांग | Parmarth TV

नागौर सांसद Hanuman Beniwal ने अब भजनलाल सरकार से कर डाली है इन्हें निलंबित करने की मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने परिवहन विभाग के अधिकारी के वायरल हुए वीडियो को लेकर बड़ी बात कही है। आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व राज्य के उपमुख्यमंत्री तथा परिवहन विभाग का जिम्मा संभाल रहे प्रेमचन्द बैरवा जी,जरा परिवहन विभाग के इस अधिकारी के लहजे और भाषा पर संज्ञान लीजिए। यह वीडियो वायरल होने पर परिवहन विभाग के इस गैर -जिम्मेदार अधिकारी की सच्चाई सामने आ गई।

मगर हर रोज सड़को पर आरटीओ के तांडव, परिवहन विभाग के अफसरों और कार्मिकों तथा उनके द्वारा रखे गए किराए के गुंडों द्वारा गरीब ट्रक ड्राइवरों के साथ बदसलूकी करना आम बात हो गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में वायरल परिवहन विभाग का अधिकारी जयपुर जिले में कार्यरत है और इनके व्यवहार से यह स्पष्ट है कि इन्हें सरकार और नियमों का कोई खौफ नहीं है।

मुझे प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस ट्रक ड्राइवर के साथ इस अधिकारी ने बदसलूकी की, उस ट्रक के कागजात पूरे थे और उसमें लोड भी नियमानुसार ही था ऐसे में जब रिश्वत के रूप में परिवहन विभाग के अधिकारी को कुछ मिलता नहीं दिखा तो इसने फर्जीवाड़े से गाड़ी को जब्त कर लिया। सरकार इस मामले में तत्काल प्रभाव से इस अधिकारी व इसके साथ ड्यूटी पर मौजूद कार्मिकों को निलंबित करें।

PC:newstak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News