इंटरनेट डेस्क। हवाई सफर के दौरान अब पसंद की सीट लेने के लिए यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय ने अब हवाई सफर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े फैसले लिए हैं। इन फैसलों में सबसे मुख्य फैसला सभी विमानों में 60 प्रतिशत सीटें फ्री उपलब्ध कराना है।
इसके तहत अब एयरलाइंस को 60 प्रतिशत सीटें ऐसी छोड़ने होंगी, जिसमें किसी तरह का कोई एडिशलन चार्ज नहीं होगा। आपको बता दें कि एयरलाइंस की ओर से विंडो सीट, आइल सीट, इमरजेंसी सीट या एस्ट्रा लेग स्पेस सीट के नाम पर अतिरिक्त शुल्क तय कर रखा था। अब केंद्रीय नागर विमानन मंत्रालय के बड़े फैसले के बाद अब इन सीट्स के लिए यात्रियों को किसी तरह का कोई चार्ज नहीं देना होगा।
वहीं एक ही पीएनआर पर यात्रा करने वाले यात्रियों को साथ बैठाने की व्यवस्था एयरलाइंस की जिम्मेदारी होगी। उन्हें एडजेसेंट सीट्स अलॉट की जाएगी। वहीं कई अन्य फैसले मंत्रालय की ओर से लिए गए हैं।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







