जयपुर। राजधानी जयपुर की रिटेल और लाइफस्टाइल दुनिया में 11 अक्टूबर को एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। शहर के सबसे बड़े और आधुनिक शॉपिंग डेस्टिनेशंस में शामिल होने जा रहा पैसिफिक मॉल जयपुर अपने दरवाजे आम लोगों के लिए खोलने जा रहा है।
अत्याधुनिक सुविधाओं, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स, फैमिली एंटरटेनमेंट और राजस्थान की सांस्कृतिक पहचान से प्रेरित यह प्रोजेक्ट शहर के लिए एक नए सोशल और लाइफस्टाइल हब के रूप में उभरने के लिए तैयार है।
करीब 11 एकड़ में फैले इस मेगा डेवलपमेंट का कुल निर्मित क्षेत्र 30 लाख वर्गफुट है, जिसमें 18 लाख वर्गफुट रिटेल स्पेस शामिल है। सात रिटेल फ्लोर और दो होटल फ्लोर वाले इस प्रोजेक्ट में 450 से अधिक स्टोर्स की योजना बनाई गई है। खास बात यह है कि उद्घाटन से पहले ही इसके 90 प्रतिशत रिटेल स्पेस का लीज़ आउट हो चुका है, जो ब्रांड्स और कारोबार जगत के विश्वास को दर्शाता है।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







