Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG: क्या पति-पत्नी एक घर में ले सकते हैं अलग-अलग गैस कनेक्शन? जान लें ये नियम | Parmarth TV Rahul Gandhi ने अब अमेरिका में दिया ये बड़ा बयान, कहा- भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा | Parmarth TV Quad Summit: ट्रंप ने कहा मोदी एक मजबूत इंसान, दोनों के बीच मनीला में हुई मुलाकात | Parmarth TV Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV

2025 में कल पेश होगा आम बजट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

2025 में कल पेश होगा आम बजट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

नई दिल्ली। आम बजट 2025 (General Budget 2025) पेश होने में एक महीने से भी कम का समय बचा हुआ है। बजट देश का सबसे बड़ा फाइनेंशियल इवेंट होता है। इसमें कई योजना, नीतियों और टैक्स को लेकर महत्वपूर्ण फैसले लिए जाते हैं, जिसका असर देश के आम से लेकर खास आदमी तक होता है। इसकी तैयारी के लिए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण विभिन्न इंडस्ट्री लीडर्स और पक्षकारों के साथ बातचीत भी कर रही हैं, जिससे देश की विकास दर को आगे बढ़ाने वाला बजट पेश किया जा सके। बीते कई वर्षों से आम बजट को एक फरवरी को पेश किया जा रहा है। इस कारण उम्मीद है कि इस बार भी वित्त मंत्री 1 फरवरी, 2025 को सुबह 11 बजे बजट पेश कर सकती हैं। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

सीतारमण द्वारा अब तक छह पूर्ण बजट और एक अंतरिम बजट पेश किए जा चुके हैं। इस बार वह सातवां बजट पेश करेंगी। इस बार 1 फरवरी, 2025 को शनिवार पड़ रहा है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या वीकेंड पर बजट पेश किया जा सकता है। इतिहास में कई ऐसे मौके आए हैं, जिसमें शनिवार को भी बजट पेश किया गया है। इस कारण से उम्मीद है कि शनिवार को भी बजट पेश किया जा सकता है। बजट के दिन शेयर बाजार भी खुला रहेगा। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) द्वारा जारी किए गए सर्कुलर में कहा गया कि आम बजट पेश होने के चलते 1 फरवरी, 2025 को शनिवार को स्पेशल ट्रेडिंग सेशन रखा गया है। इस ट्रेडिंग सेशन में आम दिनों की तरह ही कारोबार होगा। प्री-ओपन सेशन सुबह 9 बजे से लेकर सुबह 9:08 बजे तक होगा।

Also Read : ट्रॉमैटिक ब्रेन इंजरी से पुरुषों की ज्यादा जाती है जान

इसके बाद सुबह 9:15 बजे से लेकर 3:30 बजे तक एक सामान्य कारोबारी सत्र होगा। इससे पहले 1 फरवरी, 2020 और 28 फरवरी, 2015 को शनिवार के दिन आम बजट के कारण बाजार खुले थे। शेयर बाजार के लिए बजट एक महत्वपूर्ण इवेंट होता है। बजट में हुए ऐलानों के आधार पर नई पॉजीशन बनाते हैं और पुरानी पॉजीशन से निकलते हैं। वहीं, कुछ ट्रेडर्स भी इस दिन बाजार में आए उतार-चढ़ाव का फायदा उठाते हैं। एक फरवरी, 2024 को अंतरिम बजट में निफ्टी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था। लोकसभा चुनाव के बाद 23 जुलाई, 2024 को पेश किए गए पूर्ण बजट के दिन निफ्टी 0.12 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ था।

Trending News