इंटरनेट डेस्क। अगर आपने दस साल से अपने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है तो ये आपके लिए अच्छी खबर है। खबर ये है कि यूआईडीएआई यानी भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण की ओर से अब आधार को फ्री में अपडेट करवाने की तारीख को एक साल के बढ़ा दिया गया है।
आधार को फ्री में अपडेट करवाने की अन्तिम तारीख 14 जून 2025 तय की गई थी, जिसे अब बदलाव दिया गया है। अब लोगों को फ्री में ये काम करवाने के लिए एक साल का और समय दिया गया है। यूआईडीएआई की ओर से फ्री में आधार अपडेट के लिए 14 जून 2026 की तारीख तय कर दी है।
यूआईडीएआई की ओर से अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें इसके लिए ये बड़ा कदम उठाया गया है। यूआईडीएआई की ओर से अभी तक कई बार इस तारीख को बढ़ाया जा चुका है। अब फिर तारीख को बढ़ाकर आमजन को राहत दी है।
PC:zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromabplive







