Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

विदेशी मुद्रा भंडार 14 अरब डॉलर बढ़कर 707 अरब डॉलर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Earthquake: महाराष्ट्र और हिमाचल से लेकर अफगानिस्तान में भूंकप से कांपी धरती, लगे इतने झटके | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले देश के बड़े शहरों में इतनी तय कर दी हैं कीमतें | Parmarth TV Atal Pension Yojana: हर महीने करें केवल 210 रुपए निवेश, मिलेगी पांच हजार की पेंशन | Parmarth TV पाक पीएम शहबाज शरीफ ने फिर से दी गीदड़भभकी, कहा- अगर पानी को रोकने या कम करने का प्रयास किया तो… | Parmarth TV Sonam Wangchuk का बड़ा बयान, कहा- देश को सही नेतृत्व चुनने के लिए शांतिपूर्ण क्रांति की जरूरत | Parmarth TV शेयर बाजारों में चौतरफा बिकवाली, निफ्टी दो सप्ताह के निचले स्तर पर – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Gold-Silver Prices: सोना ₹1,066 सस्ता, चांदी भी 2,368 रुपए हुई सस्ती | Parmarth TV अमेरीकी राष्ट्रपति Donald Trump ने कर दिया है 100% तक का टैरिफ लगाने का ऐलान | Parmarth TV खड़गे की हल्द्वानी रैली के बाद मंच के शुद्धिकरण को लेकर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-यह बीजेपी-आरएसएस की सालों से… | Parmarth TV

Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च की | Parmarth TV

Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च की | Parmarth TV

Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च की, यह अभी तक की सबसे स्लिम और सबसे तेज एचडी स्ट्रीमिंग स्टिक है। ऑल-न्यू Fire TV Stick HD पिछली जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक तेज परफॉर्मेंस और वाई-फाई 6 सपोर्ट के साथ फुल एचडी स्ट्रीमिंग प्रदान करती है। यह Amazon की अब तक की सबसे अधिक पोर्टेबल स्ट्रीमिंग स्टिक है, जो Fire TV रेंज में अन्य स्टिक्स के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक स्लिम है; इसे चलाने के लिए वॉल एडैप्टर की जरूरत नहीं पड़ती क्योंकि इसे टीवी के यूएसबी पोर्ट से पॉवर दी जा सकती है। 


Fire TV Stick HD नए Fire TV एक्सपीरियंस के साथ आती है, जो अधिक तेज व ज्यादा व्यवस्थित है। इसलिए सर्च करने में ग्राहकों का कम समय लगता है और वो ज्यादा समय तक स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।

Fire TV Stick HD Amazon.in, Blinkit, Flipkart, Swiggy Instamart और Zepto पर केवल ₹4,999 में उपलब्ध है। जल्द ही यह रिटेल स्टोर्स पर भी मिलना शुरू हो जाएगी।

India, 2026: Amazon ने भारत में ऑल-न्यू Fire TV Stick HD लॉन्च कर दी है। यह Amazon की अभी तक की सबसे तेज एचडी स्ट्रीमिंग स्टिक है, जो पिछली जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा तेज परफॉर्मेंस प्रदान करती है। इसकी मदद से ग्राहक HDR10+ और वाई-फाई 6 सपोर्ट के साथ फुल एचडी स्ट्रीमिंग कर सकते हैं। यह ज्यादा स्लिम और पोर्टेबल डिज़ाईन में एक नया Fire TV एक्सपीरियंस प्रदान करती है तथा ज्यादा तेज एवं व्यवस्थित नैविगेशन के लिए बनाई गई है। Fire TV Stick HD की मदद से ग्राहक विभिन्न कंटेंट प्रदाताओं द्वारा पेश की जाने वाली लाखों मूवीज़ और टीवी एपिसोड स्ट्रीम कर सकते हैं। साथ ही, वो कंसोल के बिना ही Xbox क्लाउड गेमिंग का आनंद ले सकते हैं (सदस्यता शुल्क लागू हो सकता है)। 

Fire TV Amazon India की हेड, , सयंतनि चौधरी ने कहा, ‘‘ग्राहक चाहते हैं कि उनका टीवी स्ट्रीमिंग का अनुभव बहुत तेज और रिस्पॉन्सिव हो। ऐप तेजी से लोड हों, कंटेंट आसानी से खोजा जा सके और स्ट्रीमिंग बहुत स्मूथ व लैगफ्री हो। हमारी लेटेस्ट Fire TV Stick HD से उनकी ये जरूरतें पूरी होती हैं। यह पिछली जनरेशन के मुकाबले औसतन 30 प्रतिशत ज्यादा तेज है और सुगम स्ट्रीमिंग के लिए हमारे नए व ज्यादा तेज Fire TV इंटरफेस के साथ आती है। यह हमारी अब तक की सबसे स्लिम और सबसे पोर्टेबल Fire TV स्टिक है, जो टीवी के पीछे आसानी से फिट हो जाती है और क्लटर-फ्री सेटअप प्रदान करती है। हमने इस डिवाईस को परफॉर्मेंस से लेकर डिज़ाईन तक बहुत फास्ट, स्मूथ और सुविधाजनक स्ट्रीमिंग का अनुभव प्रदान करने के लिए बनाया है। हम भारत में अपने ग्राहकों को यह डिवाईस प्रदान करने के लिए बहुत उत्साहित हैं।’’

तेज ऐप लॉन्च और तेज एचडी स्ट्रीमिंग परफॉर्मेंस का आनंद लें

Fire TV Stick HD पिछले एचडी मॉडलों के मुकाबले ज्यादा तेज स्पीड प्रदान करती है। यह पिछली जनरेशन के मुकाबले 30 प्रतिशत अधिक तेज है, इसलिए यह ज्यादा तेजी से ऑन होती है और इस पर ऐप ज्यादा तेजी से खुलते हैं। यह HDR10+ के साथ 1080p फुल एचडी स्ट्रीमिंग प्रदान करती है, तथा धीमे इंटरनेट कनेक्शन के बाद भी बेहतर क्वालिटी की वीडियो स्ट्रीमिंग के लिए ब्लूटूथ 5.3 और वाई-फाई 6 की सपोर्ट के साथ आती है।

स्ट्रीमिंग का अनुभव अपने साथ हर जगह ले जाने के लिए अब तक की सबसे स्लिम Fire TV स्टिक 

नई Fire TV Stick HD Amazon की अब तक की सबसे स्लिम स्ट्रीमिंग स्टिक है। यह Fire TV रेंज की अन्य स्टिक्स के मुकाबले 30 प्रतिशत ज्यादा स्लिम है। इसके लिए वॉल एडैप्टर की जरूरत नहीं होती है क्योंकि इसे डायरेक्ट पॉवर द्वारा टीवी के यूएसबी पोर्ट से पॉवर दी जा सकती है और यह आसानी से टीवी के पीछे फिट हो जाती है। यह नई डिवाईस बैग में या छोटे पॉकेट में रखकर कहीं भी ले जाई जा सकती है। इसलिए ग्राहक स्ट्रीमिंग के अनुभव को अपने साथ कहीं भी लेकर जा सकते हैं।

सर्च होता है जल्दी, जिससे स्ट्रीमिंग के लिए मिलता है ज्यादा समय

Fire TV Stick HD नए Fire TV अनुभव के साथ आती है, जो ज्यादा क्लीन, फास्ट और व्यवस्थित है। इसमें मूवीज़, टीवी शो, फ्री और लाईव कंटेंट के लिए समर्पित श्रेणियाँ हैं, ताकि ग्राहक जो भी देखना चाहते हैं, उसे ज्यादा तेजी से सर्च कर सकें। इसके इंटरफेस में स्मार्ट होम कंट्रोल आसानी से इस्तेमाल किए जा सकते हैं, इसलिए इसकी मदद से Alexa के साथ कंपैटिबल स्मार्ट अप्लायंसेज़, जैसे एसी, गीज़र, फैन और लाईट्स संभालना और ऑपरेट करना बहुत आसान है।

इससे पहले साल 2026 में ही Amazon ने भारत में अपना रिडिज़ाईंड Fire TV मोबाईल ऐप पेश किया था। इस अपडेटेड ऐप द्वारा ग्राहकों के लिए कंटेंट को सीधे अपने स्मार्टफोन से ब्राउज़ करना और खोजना, ऑन-द-गो रहते हुए अपनी वॉचलिस्ट को मैनेज करना तथा अपने टीवी पर दूर से ही टाईटल प्ले करना आसान हो गया था। ये सारे फीचर नए लुक और फील के साथ उपलब्ध हुए, जो नए Fire TV इंटरफेस से मेल खाता है। 

एक ही स्थान पर मनोरंजन की आसान एक्सेस पाएं

Fire TV Stick HD के साथ ग्राहक ऐप स्टोर पर उपलब्ध हजारों ऐप्स, जैसे प्राईम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, यूट्यूब, ज़ी5 आदि पर लाखों मूवी और टीवी शो देख सकते हैं (सदस्यता शुल्क लागू हो सकता है)। वो फ्री/एड-सपोर्टेड कंटेंट भी देख सकते हैं, जिसमें स्पोर्ट्स मैच, न्यूज़ जैसे लाईव कंटेंट शामिल हैं। Alexa वॉईस रिमोट द्वारा Alexa को वॉईस कमांड देकर या रिमोट के प्रि-सेट बटन की मदद से कंटेंट को खोजा व लॉन्च किया जा सकता है। 

Fire TV Stick HD पहली बार क्लाउड गेमिंग को Fire TV एचडी स्ट्रीमिंग डिवाईस पर लेकर आई है। इससे ग्राहक बिना कंसोल के ही अपने पसंदीदा Xbox गेम्स खेल सकेंगे। एक कंपैटिबल ब्लूटूथ इनेबल्ड कंट्रोलर के साथ नई स्ट्रीमिंग स्टिक को पेयर करके ग्राहक Fire TV Stick HD पर Xbox ऐप द्वारा हजारों क्लाउड इनेबल्ड गेम खेल सकेंगे (इसके लिए Xbox गेम पास सब्सक्रिप्शन की जरूरत होगी)।

मूल्य व उपलब्धता

Fire TV Stick HD Amazon.in, Blinkit, Flipkart, Swiggy Instamart और Zepto पर केवल ₹4,999 में उपलब्ध है। जल्द ही यह रिटेल स्टोर्स पर भी उपलब्ध हो जाएगी।

 

Trending News