इंटरनेट डेस्क। नौकरी छोड़ने के बाद या नौकरी के बीच में भी अपने पीएफ खाते से पैसे निकालने के लिए ईपीएफओ की नई सेवा जल्द ही शुरू हो सकती है। ईपीएफओ अब यूपीआई से पीएफ के पैसे निकालने की सुविधा शुरू करने वाला है। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।
पीएफ के पैसे यूपीआई के जरिए निकालने की सुविधा को जुलाई में शुरू करने की खबरें सामने आई थी, हालांकि अभी तक ये सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। इस संबंध में अब बड़ी खबर आई है।
खबर ये है कि सितंबर महीने से पीएफ के पैसे यूपीआई के जरिए निकालने की सुविधा शुरू हो सकती है। ईपीएफओके नए मोबाइल ऐप और वेबसाइट पर BHIM/UPI इंटीग्रेशन दिया जा रहा है। इस सुविधा के तहत खाताधारक सीधे अपनी यूपीआई आईडी का इस्तेमाल करके पीएफ के पैसे को अपने बैंक खाते में मंगवा सकेंगे। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







