इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से गैर-जरूरी सोना न खरीदने की अपील के बाद सोने-चांदी की कीमतों में आज एक बार फिर से गिरावट आई है। सितंबर माह के पहले दिन यानी मंगलवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,037 रुपए गिर गए हैं। इससे दस ग्राम सोने की कीमत गिरकर 1.55 लाख रुपए हो गया है।
वहीं, एक किलो चांदी की कीमत में आज 1711 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी कीमत गिरकर आज 2.35 लाख रुपए पर आ गई है। खबरों के अनुसार, इस साल दोनों धातुओं की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, जो 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर जा पहुंची थी।
तब से अब तक सोना 21 हजार रुपए सस्ता हुआ है। वहीं 29 जनवरी को चांदी की कीमत 3.86 लाख रुपए के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गई थी। तब से अब तक चांदी 1.53 लाख रुपए सस्ती हो गई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है।
PC:amarujala
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







