इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट पर आज ब्रेक लगा है। पांच दिनों से जारी इस गिरावट के बाद आज सोने-चांदी कीमतों में तेजी आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 572 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे इस सोने की कीमत बढ़कर अब 1,46,514 रुपए हो गई है।
इससे पहले 15 अक्टूबर को सोने की कीमत 1,45,942 रुपए थी। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 2,037 रुपए का इजाफा हुआ है। इससे चांदी कीमत चढ़कर 2.10 लाख रुपए पर हो गई है, जो गुरुवार को 2.08 लाख रुपए पर थी। इस साल सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आया है।
सोना इस साल अब तक 13,319 रुपए महंगा हो गया है। वहीं एक किलों चांदी 20,108 रुपए सस्ती हुई है। लोगों के पास अभी सोना-चांदी खरीदने का अच्छा मौका है। आगामी समय में दोनों धातुओं के दाम आसमान छू सकते हैं।
PC: cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







