इंटरनेट डेस्क। कॉकरोच जनता पार्टी की ‘लहरा दो तिरंगा’रैली से पहले सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने उन्हें प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। खबरों के अनुसार, इस रैली के कुछ घंटे पहले दिल्ली पुलिस झंडेवालान स्थित उस बंगले पर पहुंची, जहां अभिजीत दीपके ठहरे हुए हैं। यहां पर पुलिस ने अभिजीत दीपके को प्रदर्शन नहीं करने का नोटिस दिया है। दीपके को हिरासत में भी लिया जा सकता है।
आपको बता दें कि अभिजीत दीपके ने इससे पहले गुरुवार रात पीसी में रैली से पहली अपनी गिरफ्तारी की आशंका जताई थी। कॉकरोच जनता पार्टी की ओर ओर से आज शाम 5 बजे कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में रैली बुलाई है।
सीजेपी की ओर से इस रैली का आयोजन पार्टी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और आशुतोष रांका और सौरव दास को न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के विरोध में किया जाना है। सीजेपी की रैली को देखते हुए कनॉट प्लेस और आसपास के इलाकों में 6 हजार पुलिसकर्मी और सीएपीएफके 22 हजार जवान तैनात किए गए हैं। इन इलाकों में धारा 163 लागू कर दी गई है।
PC: facebook
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







