इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से किसानों के हित में कई लाभकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना का संचालन बिहार सरकार की ओर से किया जा रहा है। बिहार सरकार की ओर से राष्ट्रीय बांस मिशन योजना का संचालन किया रहा है।
सरकार बांस की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए पात्र किसानों को प्रति हेक्टेयर 36,000 रुपए तक की सब्सिडी दे रही है। प्रदेश सरकार की ओर से इस योजना को सहरसा, सिवान, बांका, बेगूसराय, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत कुल 21 चयनित जिलों में प्रभावी रूप से लागू किया गया है। योजना के तहत बांस की खेती करने वाले किसानों को प्रति हेक्टेयर 36,000 रुपए तक की सब्सिडी दे रही है।
प्रदेश सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास न्यूनतम 10 डिसमिल और अधिकतम 50 डिसमिल तक जमीन होनी जरूरी है। किसान 5 साल की लीज पर भी जमीन ले सकते हैं। प्रात्र किसानों को योजना का लाभ जरूर ही लेना चाहिए।
PC: strategy-business
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







