इंटरनेट डेस्क। केन्द्र और राज्य सरकारों की ओर से महिलाओं के हित में कई प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। इसी प्रकार की एक योजना यूपी सरकार भी चला रही है। महिलाओं को आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रदेश की योगी सरकार की 'बैंकिंग करॉस्पॉन्डेंट सखी' (BC Sakhi) योजना एक बेहतरीन पहल है।
इस योजना के तहत गांवों की पढ़ी-लिखी महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। इस योजना के माध्यम से स्मार्टफोन चलाने वाल महिलाएं कमाई कर सकती हैं। इस योजना में महिलाओं को हर महीने 4000 रुपए मानदेय दिया जाता है। गांवों तक बैंकिंग सेवाओं को डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए शुरू की गई इस योजना के तहत पात्र चयनित महिलाओं को शुरुआत में छह महीने तक हर महीने 4000 रुपए का स्टाइपेंड दिया जाता है।
वहीं बैंकिंग हार्डवेयर डिवाइस खरीदने के लिए सरकार की ओर से पचास हजार रुपए की वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाती है। योजना के तहत छह माह की अवधि पूरी होने के बाद महिलाओं की नियमित कमाई बैंकिंग लेन-देन जैसे पैसे जमा करना, निकालना, लोन दिलाना आदि पर मिलने वाले कमीशन के माध्यम से होती है।
10वीं पास कर सकती हैं योजना के लिए आवेदन
यूपी की योगी सरकार की इस योजना में 10वीं पास महिलाएं आवेदन कर सकती हैं। वहीं आवेदिका का स्थानीय स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) की सदस्य होना जरूरी है। आवेदन करने वाली महिला को स्मार्टफोन चलाने और डिजिटल उपकरण ऑपरेट करने की बुनियादी जानकारी होनी बहुत ही आवश्यक है। आवेदिका उसी ग्राम पंचायत की रहने वाली होनी चाहिए जहां के लिए वह आवेदन कर रही है।
PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







