Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत 2 दिन पूर्व बीकानेर के दौरे पर थे। यहां जनसभा में हुई नारेबाजी को लेकर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भले ही कार्यक्रम में ही कार्यकर्ताओं को टोककर एक अलग संदेश देने की कोशिश की हो, लेकिन अब इस मुद्दे पर सियासत शुरू हो गई है। बीजेपी ने सियासी तंज कसते हुए कहा है कि अशोक गहलोत को पार्टी के दूसरे नेताओं की नाराजगी का डर है, इसी वजह से उन्होंने कार्यकर्ताओं को नारेबाजी करने से रोक दिया था।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ ने कहा है कि गहलोत को अब अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व दूसरे नेताओं से डर लगने लगा है, इसीलिए वह बैक फुट पर हैं और कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोक रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि कुछ दिन पहले भी उन्होंने इसी तरह से कार्यकर्ताओं को नारे लगाने से रोकने का काम किया था। मदन राठौड़ का कहना है कि कांग्रेस के नेता एक दूसरे को ही पछाड़ने की कोशिश करते रहते हैं।
खबरों की माने तो बीकानेर की सभा में पूर्व सीएम अशोक गहलोत जब भाषणबाजी कर रहे थे तो उन्होंने यह कहा कि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं तीन बार सीएम रह चुका हूं, इस पर कार्यकर्ताओं ने चौथी बार गहलोत सरकार और हमारा सीएम कैसा हो अशोक गहलोत जैसा हो के नारे लगाने शुरू कर दिए। इस पर अशोक गहलोत ने तुरंत ही नेताओं और कार्यकर्ताओं को टोका और कहा कि सीएम बनने के लिए अकेले उनका नाम लेकर नारेबाजी ना की जाए। गहलोत ने मंच से कहा था कि इस तरह की नारेबाजी से गलतफहमी होती है।
pc- india tv hindi
Parmarth TV







