जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर कर सोशल मीडिया के माध्यम से विपक्ष पर निशाना साधा है। इस वीडियो में पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है। भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि Regime Change का दिवास्वप्न देखने वालों को समझ लेना चाहिए कि भारत में सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ जुटाकर नहीं, बल्कि जनता के मताधिकार से होता है। जनादेश को कुचलकर सत्ता हासिल करने की मंशा लोकतंत्र नहीं, लोकतंत्र की मर्यादाओं को चुनौती है।
भजनलाल ने इस संबंध में आगे कहा कि विरोध करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन अराजकता फैलाकर चुनी हुई सरकार को अस्थिर करने की कोशिश किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं हो सकती।
सत्ता परिवर्तन की बेचैनी है, तो जनता के बीच जाइए, जनविश्वास जीतिए और चुनाव में अपनी ताकत साबित कीजिए। भारत का लोकतंत्र किसी की राजनीतिक महत्वाकांक्षा का बंधक नहीं है। यहाँ न भीड़ का दबाव अंतिम फैसला करता है, न साजिशें, यहां निर्णय केवल जनता करती है, उनका जनादेश करता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







