इंटरनेट डेस्क। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से कई निवेश योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक अटल पेंशन योजना भी है। इसमें हर महीने आप केवल 210 में का निवेश कर 5000 रुपए की पेशंन हासिल कर सकते हैं।
इस योजना के तहत 60 साल का होने पर हर महीने 1,000 से लेकर 5,000 रुपए की पेंशन मिलती है। इसमें 18 साल से 40 साल तक का व्यक्ति इसमें निवेश किया जा सकता है। इसमें व्यक्ति को कम से कम 20 साल निवेश करना होगा। इसमें पेंशन के आधार पर निवेश राशि तक की जाती है। इस योजना में 1 से 5 हजार रुपए प्रतिमाह पेंशन लेने के लिए निवेशक को 42 से लेकर 210 रुपए प्रतिमाह तक भुगतान करना होगा।
वहीं, यदि कोई व्यक्ति 40 साल की उम्र में स्कीम लेता है तो उसे हर महीने 291 से लेकर 1,454 रुपए प्रतिमाह तक का निवेश करना होगा। इस पेंशन से आपकी बुढ़ापे की आर्थिक परेशानी की टेंशन खत्म हो जाएगी। आपको आज से ही इसमें निवेश शुरू कर देना चाहिए।
PC: newsbytesapp
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







