इंटरनेट डेस्क। देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं पर काम करती हैं। बुढ़ापे में आर्थिक मदद और एक सम्मानजनक जीवन देने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें से एक योजना हैं पीएम किसान मानधन योजना। इस सरकारी योजना का मुख्य उद्देश्य देश के छोटे और सीमांत किसानों को हर महीने नियमित पेंशन उपलब्ध कराना है, ताकि 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद उन्हें पैसों के लिए किसी पर निर्भर न रहना पड़े, जानते हैं आज के बारे में।
हर महीने मिलेंगे पूरे तीन हजार रुपये
इस पेंशन योजना के तहत पात्र किसानों को 60 वर्ष की उम्र पूरी होने के बाद हर महीने तीन हजार रुपये यानी सालाना 36,000 रुपये की निश्चित पेंशन दी जाती है।
यह राशि सीधे लाभार्थी किसान के बैंक खाते में भेजी जाती है।
अगर योजना का लाभ ले रहे किसान की किसी कारणवश मृत्यु हो जाती है, तो उसकी पत्नी या पति को पारिवारिक पेंशन के रूप में 50 प्रतिशत यानी 1,500 रुपये प्रति माह मिलते रहते हैं।
योजना से जुड़ने के लिए क्या हैं पात्रता
पीएम किसान मानधन योजना में देश का कोई भी ऐसा छोटा और सीमांत किसान आवेदन कर सकता है, जिसकी उम्र 18 वर्ष से लेकर 40 वर्ष के बीच हो।
इस योजना में उम्र के हिसाब से ही हर महीने बहुत ही कम अंशदान यानी छोटा प्रीमियम 55 से 200 रुपये जमा करना होता है।
उदाहरण के लिए, अगर कोई किसान 18 साल की उम्र में जुड़ता है, तो उसे हर महीने 55 रुपये जमा करने होंगे। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, यह मासिक अंशदान 55 रुपये से लेकर 200 रुपये तक हो सकता है।
pc- kisansamadhan.com







