Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Government Scheme: राष्ट्रीय पेंशन योजना में 1 अक्टूबर से होने वाला है बदलाव, मिलेगा अधिक मुनाफा कमाने का मौका | Parmarth TV

Government Scheme: राष्ट्रीय पेंशन योजना में 1 अक्टूबर से होने वाला है बदलाव, मिलेगा अधिक मुनाफा कमाने का मौका  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय पेंशन योजना में निवशे करने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। खबर ये है कि अब राष्ट्रीय पेंशन योजना (एनपीएस) में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। ये बदलाव अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अक्टूबर 2025 से होगा। नए बदलाव के तहत अब गैर-सरकारी सदस्यों को अपनी पूरी रकम को कई इक्विटी योजनाओं में निवेश करने की अनुमति होगी। अब तक यह ये सीमा केवल 75 प्रतिशत तक थी।

खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय पेंशन योजना में हो रहे इस बदलाव से एनपीएस सदस्यों को अपने पेंशन फंड में अधिक मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। अभी तक राष्ट्रीय पेंशन योजना में निवेशक केवल एक ही निवेश विकल्प चुन सकते है। इसमें भी इक्विटी, बॉन्ड और सरकारी सिक्योरिटी का मिश्रण तय अनुपात में होता था।

अब पेंशन फंड नियामक द्वारा नई व्यवस्था ‘मल्टीपल स्कीम फ्रेमवर्क’ लागू की जाएगी। इसके तहत एनपीएस निवेशकों को कई योजनाओं का निवेश विकल्प मिलेगा। 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो रहे नए बदलाव के तहत प्रत्येक निवेशक अपनी एनपीएस खाता संख्या (प्रान नंबर) से अलग-अलग योजनाओं में निवेश कर सकेगा।

उच्च जोखिम वाले विकल्प में 100 प्रतिशत तक रकम निवेश करने की होगी अनुमति

खबरों के अनुसार, अब फंड मैनेजर की ओर से निवेशकों की जरूरत और प्रोफाइल के हिसाब से योजनाएं तैयार की जाएंगी। इसके तहत फंड मैनेजर स्वरोजगार करने वाले पेशेवर, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करने वाले लोग या कॉर्पोरेट कर्मचारी, जिनके नियोक्ता भी योगदान करते हैं, इन सबके लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं बना सकेंगे। हालांकि केवल उच्च जोखिम वाले विकल्प में 100 प्रतिशत तक रकम निवेश करने अनुमति दी जाएगी।

PC: India.gov.in

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From livehindustan

 

Trending News