Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV UAE में बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को मारी टक्कर, तीन भारतीयों सहित 14 लोगों की दर्दनाक मौत | Parmarth TV माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद Rahul Gandhi ने BJP-RSS को लेकर दे दिया बड़ा बयान, कहा- डर, क्रोध और नफरत ने… | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 107 अंक मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV एलएंडटी को नोएडा मेट्रो की एक्वा लाइन के विस्तार की परियोजना का ठेका – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina को लेकर भारत की शर्तों पर बांग्लादेश की ओर से आया ये जवाब | Parmarth TV

Garuda Purana: 3 आदतों से दूरी बनाने से घर में आएगी शांति, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

Garuda Purana: 3 आदतों से दूरी बनाने से घर में आएगी शांति, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्वाद

गरुड़ पुराण जीवन जीने की दिशा और सही नीतियों पर प्रकाश डालता है। इसमें तीन आदतें बताई गई हैं—कबाड़ इकट्ठा करना, रसोई की सफाई में लापरवाही और घर की गंदगी। इनसे नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, कलह बढ़ता है और मां लक्ष्मी का वास घर में नहीं होता।

Publish Date: Thu, 18 Sep 2025 02:05:54 PM (IST)

Updated Date: Thu, 18 Sep 2025 02:05:54 PM (IST)

गरुड़ पुराण में बताए कुछ उपायों को जीवन में जरूर उतारें। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. कबाड़ इकट्ठा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है।
  2. रसोई की गंदगी परिवार में कलह और क्लेश बढ़ाती है।
  3. रातभर जूठे बर्तन छोड़ना घर की शांति बिगाड़ता है।

धर्म डेस्क। हिन्दू धर्म के प्रमुख ग्रंथों में से एक गरुड़ पुराण को केवल मृत्यु के बाद के रहस्यों से जोड़कर नहीं देखा जाता है। इसमें जीवन को बेहतर दिशा देने वाले उपदेश और नीतियां भी समाहित हैं। भगवान विष्णु ने गरुड़ जी को सुनाए इस ग्रंथ में यह स्पष्ट किया है कि मनुष्य की छोटी-छोटी आदतें ही घर के वातावरण और सुख-समृद्धि को प्रभावित करती हैं।

विशेष रूप से तीन आदतें ऐसी बताई गई हैं, जो घर में कलह-क्लेश और अशांति का कारण बनती हैं। इनसे मां लक्ष्मी का घर में स्थायी वास नहीं होता। यदि कोई व्यक्ति अपने परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनाए रखना चाहता है, तो इन गलत आदतों को तुरंत त्याग देना आवश्यक है।

1. घर में कबाड़ इकट्ठा करना

गरुड़ पुराण के अनुसार पुराने और बेकार सामान को घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। जहां कबाड़ जमा होता है, वहां विवाद और तनाव बढ़ते हैं, इसलिए अनावश्यक वस्तुओं को समय रहते हटा देना चाहिए। ऐसा करने से घर के वातावरण सकारात्मक होता है।

2. रसोई की सफाई में लापरवाही

रसोई को मां अन्नपूर्णा का स्थान माना गया है। रातभर जूठे बर्तन छोड़ना और गंदगी फैलाना परिवार में अशांति और क्लेश का कारण बनता है। सोने से पहले रसोई को साफ करना अनिवार्य बताया गया है, जिससे घर में सौभाग्य का आगमन होता है।

3. घर की नियमित साफ-सफाई न करना

स्वच्छ घर में लक्ष्मी का वास होता है, जबकि गंदगी से अलक्ष्मी का प्रवेश होता है। अव्यवस्था निर्धनता और नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती है, इसलिए रोजाना घर की सफाई पर ध्यान देना जरूरी है।

अस्वीकरण- इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News