इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार देश के गरीब लोगों के लिए कई प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही है। इन्हीं में एक प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना भी है। जिसके तहत गरीब महिलाओं को मुफ्त गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाता है।
आज हम आपको जानकारी देेने जा रहे हैं कि किन महिलाओं को इस सरकारी योजना का लाभ मिलता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाली महिलाओं को मिलता है।
इस स्कीम का लाभ लेने वाली महिला के पास पहले से कोई एलपीजी गैस कनेक्शन नहीं होना चाहिए। वहीं योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष होनी चाहिए। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहती हैं तो आपके पास आधार कार्ड और पते का प्रमाण होना जरूरी है। वहीं राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण आदि दस्तावेज भी महिला के पास होने चाहिए। ये पात्राएं पूरी होने के बाद ही योजना का लाभ मिलेगा।
PC:moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







