इंटरनेट डेस्क। महाराष्ट्र सरकार की ओर से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत हर महीने महिलाओं के अकाउंट में 1500 रुपए जमा किए जाते हैं। अब योजना की मार्च-अप्रैल की किस्त महिलाओं के अकाउंट में आ चुकी हैं।
खबरों के अनुसार, कई महिलाओं के अकाउंट में धीरे-धीरे किस्त के तीन हजार रुपए जमा हुए हैं। हालांकि अभी तक कई महीलाओं के बैंक खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ये महिलाएं स्टेटस चेक कर जान सकती हैं कि क्या उनकी किस्त बंद हो गई है।
इस प्रकार करें स्टेटस की जांच:
-आपको सबसे पहले ladakibahin.maharashtra.gov.in वेबसाइट पर पर विजिट करना होगा।
– अब आपको एप्लीकेंट लॉगिन ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
-अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड डाल दें।
-अब बेनिफिशियरी लिस्ट या एप्लीकेशन स्टेटस पर क्लिक कर आधार नंबर और एप्लीकेशन नंबर डालना होगा।
-अब आपको जानकारी मिल जाएगी कि पैसे मिलेंगे या नहीं।
PC:timesnowhindi
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







