Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Kisan Samman Nidhi Yojana: रक्षा बंधन से पहले जारी हुई हुए ये किस्त, किसानों के खाते में आए पैसे | Parmarth TV LPG Cylinder Price: प्रमुख शहरों में आज एलपीजी सिलेंडर के लिए खर्च करने होंगे इतने रुपए | Parmarth TV नितिन नबीन ने नई राष्ट्रीय टीम का किया ऐलान, Vasundhara Raje बनीं उपाध्यक्ष, Satish Poonia को मिला महासचिव का पद | Parmarth TV शेयर बाजारों में लगातार दूसरे दिन गिरावट, सेंसेक्स 78 हजार अंक से नीचे फिसला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आरएसएस और उनकी विचारधारा का वंदे मातरम से कभी कोई नाता ही नहीं रहा: Gehlot | Parmarth TV Gold and Silver Prices: चांदी 2,531 रुपए हुई महंगी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम, ये है ताजा भाव | Parmarth TV 23 अगस्त तक जरूर ही करवा लें ये काम, नहीं तो महंगा मिलेगा LPG cylinder | Parmarth TV अमेरिकी सैनिकों को मारने-पकड़ने पर इतना इनाम देगा ईरान, सेना के कमांडर-इन-चीफ ने कर दिया है ऐलान | Parmarth TV National Weather Forecast:19 राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कमजोर पड़ा मानसून का प्रभाव | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: स्वतंत्रता दिवस के बाद भी नहीं मिली राहत, आज इतनी तय कर दी गई हैं कीमतें | Parmarth TV

पर्स में आज ही रख लें ये छोटी-सी चीज, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, दूर होगी पैसों की तंगी

पर्स में आज ही रख लें ये छोटी-सी चीज, खिंची चली आएंगी मां लक्ष्मी, दूर होगी पैसों की तंगी

धर्म डेस्क। एक साफ-सुथरा और वास्तु के नियमों के अनुसार व्यवस्थित पर्स केवल आपकी जरूरतें पूरी नहीं करता, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और धन को भी आकर्षित करता है। ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के ज्ञाताओं के अनुसार, हमारे दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले पर्स या वॉलेट का हमारी आर्थिक स्थिति पर सीधा गहरा प्रभाव पड़ता है। कुछ विशेष चीजों को पर्स में जगह देने से जहां मां लक्ष्मी की असीम कृपा बरसती है, वहीं कुछ गलत आदतें कंगाली को न्योता दे सकती हैं।

यदि आप भी लगातार पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं या पैसा आने के बाद भी टिक नहीं पाता, तो वास्तु शास्त्र के ये सरल और अचूक उपाय आपकी किस्मत बदल सकते हैं।

पर्स में रखें ये चीजें, खिंचा चला आएगा पैसा

हल्दी से रंगे 21 अखंडित चावल

ज्योतिष शास्त्र में चावल को ‘अक्षत’ कहा गया है, जिसका अर्थ है जिसका कभी क्षय न हो। पैसों की किल्लत दूर करने के लिए किसी भी शुक्ल पक्ष के दूसरे गुरुवार को 21 साबुत (बिना टूटे हुए) चावल के दानों को हल्दी से रंग लें। अब इन्हें एक छोटे से पीले कपड़े या कागज में बांधकर अपने पर्स में सुरक्षित रख लें। यह उपाय फिजूलखर्ची पर तुरंत लगाम लगाता है।

गोमती चक्र और कमल के बीज

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अत्यंत प्रिय है, इसलिए उनके बीज यानी ‘कमलगट्टा’ को पर्स में रखना समृद्धि का सूचक है। इसके साथ ही गोमती नदी से मिलने वाला गोमती चक्र भी पर्स में रखने से आर्थिक रुकावटें दूर होती हैं और आय के नए स्रोत बनते हैं।

चांदी का चौकोर टुकड़ा

वास्तु के अनुसार, पर्स में चांदी का एक छोटा सा चौकोर टुकड़ा या चांदी का सिक्का रखना बेहद चमत्कारी माना जाता है। यह न केवल कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत कर भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ाता है, बल्कि घर की बरकत को कभी खत्म नहीं होने देता।

आराध्य देव की छोटी तस्वीर

अपने गुरु, इष्टदेव या कुलदेवी-देवता का एक छोटा सा पावन चित्र अपने पर्स में रखना बहुत शुभ होता है। इससे आपको मानसिक शांति मिलती है, नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है और हर कार्य में ईश्वरीय आशीर्वाद बना रहता है।

यह भी पढ़ें- अंतिम संस्कार में क्यों पहने जाते हैं सफेद कपड़े? हिंदू धर्म में इस परंपरा के पीछे है गहरा आध्यात्मिक अर्थ

भूलकर भी न करें ये गलतियां, रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

कई बार अनजाने में हम अपने पर्स में कुछ ऐसी चीजें छोड़ देते हैं जो राहु और नकारात्मक शक्तियों को सक्रिय कर देती हैं। यदि आपके पर्स में नीचे दी गई चीजें हैं, तो उन्हें तुरंत बाहर निकाल फेंके:

  • पुराने बिल और रसीदें: अक्सर लोग शॉपिंग या पेट्रोल के पुराने बिल पर्स में ही छोड़ देते हैं। वास्तु के अनुसार, यह रद्दी ‘कर्ज’ और ‘व्यय’ को दर्शाती है, जिससे राहु का दोष बढ़ता है और बेवजह के खर्चे होने लगते हैं।
  • फटे हुए नोट: फटे या अत्यधिक पुराने गले हुए नोट नकारात्मक ऊर्जा पैदा करते हैं। इन्हें तुरंत बदल लें या बैंक में जमा कर दें।
  • मृत परिजनों की तस्वीरें: अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान रखना अच्छी बात है, लेकिन उनके चित्र को पर्स में रखना वास्तु सम्मत नहीं है। मृत परिजनों की तस्वीरें घर के दक्षिण कोने में लगानी चाहिए, पर्स में रखने से धन का प्रवाह बाधित होता है।
  • लोहे या जंग लगी वस्तुएं: पुरानी चाबियां, जंग लगे सिक्के, सेफ्टी पिन या ब्लड जैसी नुकीली और बेकार धातुएं पर्स में रखने से कंगाली और विवादों का सामना करना पड़ता है।
  • फटा हुआ पर्स: यदि आपका पर्स कहीं से थोड़ा सा भी फट गया है या उसका रंग पूरी तरह उड़ चुका है, तो उसे तुरंत बदल लें। फटा हुआ वॉलेट दरिद्रता का सबसे बड़ा प्रतीक माना जाता है।

अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। नईदुनिया यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। नईदुनिया अंधविश्वास के खिलाफ है।

Trending News