Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी आई दोनों धातुओं की कीमतों में गिरावट, ये है ताजा भाव | Parmarth TV

LPG: अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, 200 रुपए से अधिक कम हुए दाम | Parmarth TV

LPG: अगस्त के पहले दिन सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर, 200 रुपए से अधिक कम हुए दाम | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अगस्त माह आज से शुरू हो चुका है। माह के पहले ही दिन एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर को सस्ता कर दिया है।

खबरों के अनुसार, कोलकाता में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 209 रुपए कम हो गई है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ये सिलेंडर 192 रुपए सस्ता हुआ है। एलपीजी की नई कीमतें आज से लागू कर दी गई हैं। हालांकि, 14 किलो वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में अब 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत घटकर अब 2738 रुपए रह गई है। इससे पहले इसकी की दिल्ली में 2930.00 थी। कोलकाता में इसका दाम 2872.50 रुपए हो गया।

चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 200 और मुंबई में 194 रुपए सस्ता हुआ है। चेन्नई में अब ये सिलेंडर 2906 रुपए मिलेगा। इससे पहले यहां पर इसकी कीमत 3106.00 थी। वहीं मायानगरी मुंबई में अब ये सिलेंडर 2691.50 रुपए में मिलेगा। इससे पहले इसकी कीमत 2885.50 थी।

जुलाई महीने में भी सस्ता हुआ था कमर्शियल एपीजी सिलेंडर
आपको बता दें इससे पहले जुलाई महीने में भी कमर्शियल एपीजी सिलेंडर सस्ता हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183 रुपए से ज्यादा की कटौती कर आमजन को तोहफा दिया था। आमजन को अब घरेलू एलपीजी सिलेंडर के सस्ता होने का इंतजार है।

PC:jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News