Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV Ration Card: 6 महीनों से नहीं लिया हैं आपने भी राशन तो सरकार उठाने जा रही बड़ा कदम…बंद करेगी आपके राशन कार्ड! | Parmarth TV

New Rules: आज से हो गए हैं ये पांच बड़े बदलाव, लोगों की जेब पर पड़ेगा प्रभाव | Parmarth TV

New Rules: आज से हो गए हैं ये पांच बड़े बदलाव, लोगों की जेब पर पड़ेगा प्रभाव | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। हर माह की पहली तारीख को कुछ न कुछ बदलाव होते हैं। इसी के तहत अगस्त माह के पहले दिन भी पांच बड़े बदलाव हुए हैं, जिनका आमजन की जेब पर प्रभाव पड़ेगा। आज हम आपको इन बदलावों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

पहला बदलाव: पहले बदवाल के तहत आज कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 209 रुपए तक कमी हुई है। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में ये सिलेंडर 192 रुपए सस्ता हुआ है। वहीं कोलकाता में 209 रुपए कम हुआ हैं।

दूसरा बदलाव: आज से रेलवे पीआरएस रिज़र्वेशन काउंटरों पर भीड़ कम करने के लिए टोकन-बेस्ड सिस्टम की शुरुआत की गई है। अब यात्रियों को काउंटरों से तत्काल टिकट लेने से पहले टोकन लेना होगा। टोकन मिलने के बाद यात्री अपने दिए गए अलॉटेड समय पर आकर आसानी से अपनी बुकिंग पूरी कर सकते हैं।

तीसरा बदलाव: आज से सेंट्रल नो योर कस्टमर यानी सीकेवाईसी 2.0 का नया अपग्रेडेड सिस्टम रोलआउट कर दिया गया है। अब बैंक खाता खोलने, बीमा लेने या म्यूचुअल फंड/शेयर बाज़ार में निवेश करने पर आपकी मंज़ूरी से ये सभी कंपनियां एक ही सरकारी डेटाबेस से आपकी केवाईसी की जानकारी ले सकेंगी।

चौथाबदलाव: आरबीआई की ओर से अब क्रेडिट कार्ड के नियमों को अपडेट कर दिया गया है। इससे बिलिंग में पारदर्शिता बढ़ाई जा सकेगी। इसके तहत यदि कोई ग्राहक क्रेडिट कार्ड का पूरा बिल नहीं भर पाता है, तो बाकी बचे बकाया पैसों पर ब्याज लगाते समय सुविधा शुल्क, पेनल्टी और टैक्स को उसमें शामिल नहीं होगा।

पांचवां बदलाव: आईटीआर-1 और आईटीआर-2 फॉर्म भरने वाले टैक्सपेयर्स के लिए फाइनेंशियल ईयर 2025-26 (असेसमेंट ईयर 2026-27) के लिए रिटर्न भरने की आखिरी तारीख कल समाप्त हो गई है। आज से ये रिटर्न भरने के लिए टैक्सपेयर्स को जुमार्ना देना होगा।

PC:navbharattimes.indiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News