इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपिनयों ने आज के लिए भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी कीमतों में कमी नहीं होने से लोगों को राहत नहीं मिली है। लोगों को अभी पुरानी कीमतों पर ही ये दोनों ईंधन खरीदने होंगे।
कीमतों में कब कमी आएगी ये तो आगामी समय ही बताएगा। जयपुर में आज भी लोगों को 14 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 945.50 रुपए में ही मिलेगा। वहीं 19 किलों वाले कमर्शियल सिलेंडर के लिए लोगों को 2,839.00 रुपए ही खर्च करने होंगे। नई दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपए है। यहां पर 19 किलो वाला सिलेंडर अब भी ₹2,810 का मिलेगा। अक्टूबर माह में कमर्शियल एलपीजी कीमत में इजाफा किया था।
देश के प्रमुख शहरों में आज एलपीजी की कीमत
शहर: घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर
नोएडा: 939.50 रुपए, 2,747.50 रुपए
गुरुग्राम: 951.00 रुपए, 2,828.00 रुपए
मुंबई: 912.50 रुपए, 2,764.00 रुपए
कोलकाता: 945.00 रुपए, 2,954.00 रुपए
चेन्नई: 950.00 रुपए, 2,983.00 रुपए
पटना: 1,000.00 रुपए, 3,100.50 रुपए
रांची: 1,010.50 रुपए, 2,988.00 रुपए
PC: jansatta







