इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार की ओर से लाखों कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए जल्द ही खुशखबरी आ सकती है। खबरों के अनुसार, मोदी सरकार की ओर से 15 अगस्त 2025 तक महंगाई भत्ता (डीए) बढ़ाने का ऐलान किया जा सकता है। डीए बढ़ाने का ऐलान होने पर इसे 1 जूलाई से ही लागू माना जाएगा। वहीं 8वें वेतन आयोग के गठन की प्रक्रिया में भी तेजी आने की संभावना है।
7वें वेतन आयोग का पीरियड 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा। ऐसे में कर्मचारियों के बीच 8वें वेतन आयोग की चर्चा हो रही हैं। देशभर में करीब 50 लाख केंद्रीय सरकारी कर्मचारी और लगभग 62 लाख पेंशनर्स को सरकार से इस संबंध में बड़ी उम्मीद है।
केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से जनवरी 2025 में 8वें वेतन आयोग की घोषणा तो कर दी गई है, लेकिन अभी तक आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं की गई है। इसी कारण से 8वें वेतन आयोग को लागू करने की प्रक्रिया में देरी हो रही है।
PC: hindi.business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From hindi.moneycontrol







