इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त जारी कर किसानों को बड़ा तोहफा देने वाले हैं। वह पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से ये किस्त जारी करेंगे। किसानों के मन में अब सवाल उठ रहा है कि उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा या नहीं। इसका पता लगाने के लिए आप स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके माध्यम से आपको जानकारी मिली जाएगी कि किस्त का लाभ आपको मिलेगा या नहीं।
इस प्रकार चेक कर लें अपना स्टेटस
– सर्वप्रथम पीएम किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा।
– इसमें आपको लाभार्थी सूची वाले ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
– इसके बाद राज्य, फिर जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का नाम चुनना होगा।
– अन्त में Get Report पर क्लिक कर दें।
– इसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की पूरी लिस्ट ओपन हो जाएगी।
-यहां पर आप अपना नाम चेक कर लें।
– इसमें आपका विवरण है तो किस्त का लाभ मिलेगा।
PC:aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







