Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर मिलते हैं 2 लाख रुपए, आज ही कर लें ये काम | Parmarth TV Shahbaz Sharif ने सिंधु नदी के पानी को लेकर यूएन में भारत को दी गीदड़भभकी, पेटल गहलोत ने खोल दी पाक के इस दावे की पोल | Parmarth TV New Rules: 1 अक्टूबर से बदलने वाले हैं ये नियम, लोगों की जेब पर भी पड़ेगा प्रभाव | Parmarth TV

Railway कर्मचारियों के वेतन में होगा मोटा इजाफा, सरकार ने अब दे दी है इसकी मंजूरी | Parmarth TV

Railway कर्मचारियों के वेतन में होगा मोटा इजाफा, सरकार ने अब दे दी है इसकी मंजूरी | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार ने नवरात्रि के मौके पर रेलवे के लाखों रनिंग स्टाफ (लोको पायलट और गार्ड) को बड़ा तोहफा दिया है। केन्द्र सरकार ने महंगाई भत्ते (डीए) में 50% की बढ़ोतरी लागू किए जाने के बाद न्यूनतम गारंटीकृत किलोमीटर भत्ते में भी 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी अपनी ओर से दे दी है।

खबरों के अनुसार, ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने रेलवे मंत्रालय से मिली इस मंजूरी की पुष्टि की है।

शिव गोपाल मिश्रा ने इस संबंध में जानकारी दी कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था, जिस पर वैष्णव ने सकारात्मक संकेत देते हुए जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिया था।

रेलवे मंत्रालय के इस निर्णय से रनिंग स्टाफ की मासिक आय में बड़ा इजाफा होगा। रेलवे के नियमों के तहत डीए एक निश्चित सीमा (50 प्रतिशत) को पार कर लेता है तो भत्तों में संशोधन की मांग उठती है, जिसे केन्द सरकार की ओर से स्वीकार कर लिया गया है।

रेलवे के इन कर्मचारियों को मिलता है किलोमीटर भत्ता
आपको बात दें कि किलोमीटर भत्ता उन कर्मचारियों को दिया जाता है ट्रेन चलाने के ड्यूटी पर तैनात होते हैं। रनिंग स्टाफ को ड्यूटी के दौरान लगातार सफर पर रहने के कारण साधारण कर्मचारियों की तरह 'डेली अलाउंस' (डीए) नहीं दिया जाता है। इसी की भरपाई के लिए इस कर्मचारियों के लिए प्रति 100 किलोमीटर की दूरी तय करने पर एक निश्चित राशि दी जाती है। अब सरकार के इस कदम से इन कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा होगा।

PC:rail news18
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News