इंटरनेट डेस्क। अगले महीने की पहली तारीख से यूपीआई से जुड़े कई नियमों में बदलाव होने वाला है। अगर आप भी इसका उपयोग करते हैं तो आपको इन नियमों के बारे में जानकारी जरूरी ही होनी चाहिए। इसी बीच एक अच्छी खबर है। खबर ये है कि 2 हजार रुपए से अधिक की यूपीआई ट्रांजैक्शन पर जीएसटी नहीं लगेगी सरकार के पास अभी इस प्रकार को कोई भी प्रस्ताव नहीं है।
खबरों के अनुसार, हाल ही में राज्यसभा में वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने इस बारे में जानकारी थी। उन्होंने इस दौरान कहा था कि जीएसटी काउंसिल ने यूपीआई ट्रांजैक्शंस पर जीएसटी लगाने की कोई सिफारिश नहीं की है। ये आमजन के लिए राहत भरी खबर है।
आपको बता दें कि 1 अगस्त से ऐप में बैंक खाता चेक करना, ऑटेपे तय समय पर ही, पेमेंट स्टेटस चेक करने में लिमिट और पेमेंट रिवर्सल में लिमिट से जुड़े बदलाव भी होने वाले हैं।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited Fromamarujala







