इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच विवाद खत्म होने के स्थान पर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। ईरानी सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद अकरमी निया ने अब इस संबंध में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि अमेरिका और इजराइल के साथ जंग के बाद अब पीछे हटने की कोई गुंजाइश नहीं है।
खबरों के अनुसार, निया ने अब बोल दिया कि ईरान की सेना और सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार हैं, क्योंकि अमेरिका के साथ युद्धविराम काफी कमजोर है। होर्मुज के पश्चिमी क्षेत्र पर इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की नेवी का कंट्रोल है, जबकि पूर्वी क्षेत्र की जिम्मेदारी ईरान की रेगुलर नौसेना संभाल रही है।
मोहम्मद अकरमी निया ने ये भी दावा कर दिया कि ईरानी सेना ने दुश्मन को उसके किसी भी मकसद में सफल नहीं होने दिया। युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मौजूद कई इक्विपमेंट तबाह कर दिए गए।
अमेरिका के पास हालात संभालने के लिए हर विकल्प मौजूद है: ट्रंप
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप कहा था कि ईरान के खिलाफ जारी जंग अमेरिका हर हाल में जीतेगा। ईरान या तो समझौता करेगा या फिर तबाह हो जाएगा। अमेरिका के पास हालात संभालने के लिए हर विकल्प मौजूद है। अमेरिका और ईरान दोनों ही झुकने को तैयार नहीं है। इससे आगामी समय में दोनों ही देशों के बीच फिर से बड़ी जंग छिड़ सकती है। दोनों देशों का विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ हे।
PC:indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







