Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी का 76वां जन्मदिन आज, देश विदेश के नेताओं सहित कई लोगों ने दी बधाई | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV

नागौर में आरओबी पर हुई दुर्घटना पर Beniwal का बड़ा बयान, कहा- कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए… | Parmarth TV

नागौर में आरओबी पर हुई दुर्घटना पर Beniwal का बड़ा बयान, कहा- कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए… | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने नागौर शहर में मानासर रेलवे फाटक पर बने आरओबी पर हुई दुर्घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस ब्रिज के निर्माण पर ही सवाल खड़े किए हैं।

बेनीवाल ने एक्स माध्यम से कहा कि नागौर शहर में मानासर रेलवे फाटक पर बने आरओबी पर हुए हादसे में दिलीप जैन की मौके पर मृत्यु हो गई वहीं गंभीर रूप से घायल दिलीप के भांजे रितिक जैन की भी अभी जोधपुर में मृत्यु हो जाने के दुःखद समाचार प्राप्त हुए। दिशा बैठक के मध्य दोनों दिवंगत जनों के दोस्तों और परिजनों ने मुझसे मुलाकात की और पीड़ा व्यक्त की। यह हादसा हृदय विदारक है। मैंने और जिला कलक्टर नागौर ने बैठक में मौजूद राज्य सरकार में सार्वजनिक निर्माण विभाग की राज्य मंत्री मंजू बाघमार व डेगाना विधायक अजय सिंह किलक, मेड़ता से पूर्व विधायक इंदिरा देवी बावरी के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात कर दिवंगत जनों के परिजनों को हर संभव आर्थिक मदद करवाने का भरोसा दिलाया।

इस आरओबी की खामियों को लेकर जो सवाल उठाए गए

बेनीवाल ने कहा कि यह आरओबी हादसों का ब्रिज बन गया,कई लोगों का देहांत इस पर हो गया,कई लोग घायल हो गए। कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए डिजाइन से छेड़छाड़ करवाकर ब्रिज का निर्माण ही गलत करवा दिया और उस स्वार्थ की वजह से कई परिवार उजड़ गए।  यह घटना एक बार फिर इस पुल की निर्माण गुणवत्ता, डिजाइन और सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े करती है। स्थानीय नागरिकों द्वारा पहले भी इस आरओबी की खामियों को लेकर जो सवाल उठाए गए। उसको मैंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तक उठाया,इसकी जांच करवाई और जांच में आरओबी की डिजाइन और निर्माण दोनों को गलत माना था।  इस आरओबी का पुनः निर्माण आवश्यक है जिसके संदर्भ में बैठक में ही मैंने  NH (PWD) और NHAI के अधिकारियों को इस बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।

PC:  facebook

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News