Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजारों में तेजी, सेंसेक्स 299 अंक चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV LPG Cylinder: 500 रुपए से अधिक सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर! ये है आज की रेट | Parmarth TV Iran ने होर्मुज स्ट्रेट दोबारा खोलने के लिए अब अमेरिका के सामने रख दी हैं ये तीन शर्तें, न्यूयॉर्क में हुई बातचीत | Parmarth TV Rajasthan में संजय भाटिया बने भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सतीश पूनिया को दो राज्यों की मिली जिम्मेदारी, देखें ये लिस्ट | Parmarth TV सरकार का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, कर दिया DA और DR में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान, बढ़ जाएगा वेतन | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 2,366 रुपए महंगी हो गई है चांदी, सोने के भी बढ़ गए हैं दाम | Parmarth TV National Weather Forecast: मध्य भारत में  बारिश का एक और दौर होगा शुरू! अब जारी हो गया है ये अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: हर महीने करें केवल 55 रुपए का निवेश, 60 साल की उम्र के बाद मिलेगी 3000 रुपए प्रति माह पेंशन | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: इंटरनेशनल बेंचमार्क प्राइस 133.05 डॉलर प्रति बैरल पहुंचा, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV भाजपा के निशाने पर राहुल गांधी, पीएम मोदी की मिमिक्री मामले में बोले फडणवीस, राहुल गांधी को बनना चाहिए स्टैंड-अप कॉमेडियन | Parmarth TV

 अमेरिका का है ईरान के बड़े नेताओं की हत्या से तख्तापलट का टारगेट, बना लिया है ये प्लान | Parmarth TV

 अमेरिका का है ईरान के बड़े नेताओं की हत्या से तख्तापलट का टारगेट, बना लिया है ये प्लान | Parmarth TV

 अमेरिका का है ईरान के बड़े नेताओं की हत्या से तख्तापलट का टारगेट, बना लिया है ये प्लान | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका अब ईरान पर कभी भी हमला कर सकता है। इस बात के संकेत अब मिलने लगे हैं। खबरों के अनुसार, अमेरिका अब इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान पर संभावित सैन्य कार्रवाई के विकल्पों पर विस्तृत ब्रिफिंग दी गई है। व्हाइट हाउस और पेंटागन द्वारा तैयार की गई ब्रिफिंग में ईरान के परमाणु कार्यक्रम, बैलिस्टिक मिसाइल सुविधाओं पर हमले समेत शासन पर दबाव बढ़ाने के कई विकल्प प्रस्तुत किए गए हैं। अमेरिका की ओर से एक बड़े पैमाने का प्लान बताया गया है। इसके तहत ईरान के दर्जनों राजनीतिक और सैन्य नेताओं को निशाना बनाकर उनको मारने की मुहिम शामिल है। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने अब ईरान की वर्तमान सरकार को उखाड़ फेंकने यानी मौजूदा खामेनेई शासन का तख्तापलट का प्लान तैयार किया है।

ये बड़े चेहरे हो सकते हैं निशाने पर
अमेरिका द्वारा किल लिस्ट जैसी रणनीति के तहत इस्लामिक रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स के प्रमुख कमांडरों और शासन के उच्च पदाधिकारियों को टारगेट किए जाने की संभावना है। इसके तहत अगर अमेरिका ईरान पर हमला करता है तो यहां सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई समेत राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियान, विदेश मंत्री अब्बास अराघची जैसे बड़े चेहरे निशाने पर हो सकते हैं।

परमाणु ठिकाने और मिसाइल सेंटर भी टारगेट पर होंगे

वहीं ईरान के परमाणु ठिकाने और मिसाइल सेंटर भी अमेरिका के टारगेट पर होंगे। अमेरिका की ओर हवाई हमले किए जा सकते हैं। ईरान की परमाणु साइटें और मिसाइल ठिकाने अमेरिकी सेना के हिट लिस्ट में हैं। अमेरिका की ओर मध्य पूर्व में विमान वाहक पोतों, युद्धपोतों और हवाई शक्ति का सबसे बड़ा जमावड़ा किया जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी परमाणु वार्ता के बीच ये ब्रिफिंग आई है।

PC:ddnews

Trending News