Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

LPG Cylinders:  जयपुर सहित देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी हैं घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतें, देखें लिस्ट | Parmarth TV शेयर बाजारों की गिरावट बढ़ी, सेंसेक्स 1,200 अंक से ज्यादा टूटा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ईरान ने अमेरिका को अब दे डाली है ये चेतावनी, कहा- दोबारा हमला किया तो पश्चिम एशिया की जंग हिंद महासागर… | Parmarth TV Gold-Silver Prices:  2,716 रुपए सस्ती हुई चांदी, सोने के भी इतने गिर गए हैं दाम | Parmarth TV PF सदस्य की मौत पर परिवार को मिलता है सात लाख रुपए तक का बीमा और पेंशन, ये है नियम | Parmarth TV अपनी पत्नी के साथ अमेरिका पहुंचे Xi Jinping, डोनाल्ड ट्रंप ने प्रोटोकाल तोड़कर किया ऐसा | Parmarth TV India: विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रूबियो के सामने उठाया 100 प्रतिशत टैरिफ वाला मुद्दा | Parmarth TV PM Kisan Scheme: अगले साल से किसानों को 6000 के स्थान पर मिलेंगे सालाना 10000 रुपए! | Parmarth TV National Weather Forecast: उत्तर प्रदेश सहित 14 राज्यों में भारी बारिश-आंधी की चेतावनी, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: देश के प्रमुख शहरों के लिए अपडेट हो गई हैं दोनों ईंधनों की कीमतें, ये है ताजा रेट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: बारिश के कारण 10 डिग्री तक गिरा तापमान, अब जारी हुआ ये नया अलर्ट | Parmarth TV

Rajasthan weather update: बारिश के कारण 10 डिग्री तक गिरा तापमान, अब जारी हुआ ये नया अलर्ट | Parmarth TV

Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रदेश में लगातार दो दिन हुई बारिश के बाद आज से आसमान साफ रहने और धूप निकलने के साथ तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने की संभावना है। इस प्रकार का पूर्वानुमान मौसम विभाग की ओर से जताया गया है। बुधवार का राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में बारिश साथ ओले गिरने के बाद सर्दी बढ़ गई। दिन का तापमान 10 डिग्री तक गिरने और ठंडी हवा चलने से ठिठुरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली, दौसा, सवाई माधोपुर, बूंदी, कोटा, बारां, झालावाड़, भीलवाड़ा, टोंक, अजमेर, चित्तौड़गढ़ सहित कई जिलों में बारिश हुई। जयपुर, नागौर, सीकर समेत कई जिलों में तो ओले देखने को मिले हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है जिसके कारण आने वाले समय में तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना जताई गई है। वहीं 20 फरवरी से प्रदेश में मौसम में फिर बदलाव होगा। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को बीकानेर, जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है।

प्रमुख जिलों में इतना रिकॉर्ड हुआ अधिकतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी जयपुर में 22.0 डिग्री, पिलानी में 20.6 डिग्री, सीकर में 19.0 डिग्री, कोटा में 22.7 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 29.8 डिग्री, बाड़मेर में 32.4 डिग्री, जैसलमेर में 29.1 डिग्री, अजमेर में 20.6 डिग्री, भीलवाड़ा में 26.5 डिग्री, अलवर में 19.6 डिग्री, जोधपुर में 30.2 डिग्री, बीकानेर में 26.8 डिग्री, चूरू में 21.3 डिग्री, श्रीगंगानगर में 28.0 डिग्री, नागौर में 27.2 डिग्री, डूंगरपुर में 30.5 डिग्री, जालौर में 31.7 डिग्री, सिरोही में 23.7 डिग्री, फतेहपुर (सीकर) में 21.0 डिग्री, करौली में 23.3 डिग्री, दौसा में 24.3 डिग्री और झुंझुनूं में 20.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ है।

PC:bhaskar

Parmarth TV

Trending News