Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Gold-Silver Prices: चांदी कीमत में आई 1,373 रुपए की गिरावट, सोना फिर से हुआ सस्ता | Parmarth TV PoK में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन तेज, शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर के खिलाफ लगे नारे, कहा- हम भारत से मिलना चाहते हैं | Parmarth TV National Weather Forecast: यूपी, बिहार सहित कई राज्यों में कहर ढा रही बारिश, आज इन राज्यों में है भारी बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में लगातार पांच दिन बैंक रहेंगे बंद, देख लें ये लिस्ट | Parmarth TV Goldy Brar: अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की 10 मोस्ट वांटेड भगोड़ों की लिस्ट में शामिल हुआ गोल्डी बराड़, कई गंभीर आरोप, 9 करोड़ का इनाम | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी पहुंचे झुग्गी बस्ती में, बेला एस्टेट में 728 लोगों में से एसआईआर में कटे 727 के नाम, विपक्ष के नेता ने… | Parmarth TV Bhajanlal  सरकार ने लागू कर दिया है सीएसएपी, राजकीय कार्मिकों सहित इन कर्मचारियों को मिलेगा फायदा | Parmarth TV Bank Holidays: अक्टूबर में 16 दिन रहेंगे बैंक बंद, देख लें छुटि्टयों की ये लिस्ट | Parmarth TV LPG Cylinder Prices: जयपुर सहित देश के महानगरों में आज इतनी तय हो गई हैं कीमतें | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: सोमवार के लिए इतनी तय कर दी हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को अपने ही देश में लगा झटका, दर्ज हुआ ये मामला | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को अपने ही देश में लगा झटका, दर्ज हुआ ये मामला | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump को अपने ही देश में लगा झटका, दर्ज हुआ ये मामला | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारी भरकम टैकिफ लगाने की वजह से दुनियाभर के कई देशों के निशाने पर आ चुके अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब अपने ही देश में घिरते नजर आ रहे हैं। अब अमेरिका की एक और टॉप यूनिवर्सिटी ने फंड रोके जाने के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

ये डोनाल्ड ट्रंप के लिए एक बड़ा झटका है। खबरों के अनुसार, कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी के शिक्षकों, छात्रों और अन्य कर्मचारियों ने डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन पर संघीय धन रोके जाने और अन्य कार्रवाइयों के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। इससे ट्रंप प्रशासन की परेशानियां बढ़ गई हैं।

कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने अपनी याचिका में ट्रंप प्रशासन यूनिवर्सिटी की शैक्षणिक स्वतंत्रता का हनन करने का आरोप लगाया है। कैलिफ़ोर्निया के उत्तरी जिले की डिस्ट्रिक कोर्ट में दायर इस मामले में यूनिवर्सिटी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप सरकार पर वित्तीय धमकियों का इस्तेमाल करने से रोकने की मांग की गई है।

कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने याचिका में फंड रोकने की धमकी को हानिकारक और गैरकानूनी करार दिया है। मुकदमा दायर करने वाले शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों के संघ ने ट्रंप प्रशासन पर कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को धमकाने और फंड रोकने का हथकंडा अपने का गंभीर आरोप लगाया है।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भी लगाया है 50 प्रतिशत टैरिफ
आपको बात दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कई देशों पर भारी-भरकत टैरिफ लगाया है। इसी कारण वह कई शीर्ष देशों के निशाने पर बने हुए हैं। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर भी 50 प्रतिशत टैरिफ लगाया है। इसके बाद से भारत की चीन से नजदीकियां बढ़ी है। ये बात भी डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पच रही है।

PC:axios
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News