Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त जारी होने से पहले आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV दो हजार रुपए से अधिक के यूपीआई पेमेंट पर देना ही होगा अतिरिक्त चार्ज, Supreme Court ने रोक लगाने से किया इनकार | Parmarth TV पीएम किसान योजना: 24वीं किस्त जारी होने से आज ही कर लें ये काम, नहीं तो अटक जाएगी राशि | Parmarth TV Donald Trump का बड़ा बयान, कहा- अमेरिका ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द जीत जाएगा | Parmarth TV Delhi: मंत्री प्रवेश वर्मा का थप्पड़कांड, राहुल गांधी के निशाने पर पार्टी और नेता, कहा-इनमे अंहकार की…. | Parmarth TV Bank Strike: 3 दिवसीय राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल हुई स्थगित, 28 सितंबर से सामान्य रूप से शुरू हुआ काम | Parmarth TV National Weather Forecast: देश के 13 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, राजस्थान के इन जिलों के लिए भी जारी हुई चेतावनी | Parmarth TV National Weather Forecast: बिहार सहित 19 राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में कल बदलेगा मौसम | Parmarth TV National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिर से हमास को दे डाली है चेतावनी, कहा- उन्हें अपने हथियार… | Parmarth TV

अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने फिर से हमास को दे डाली है चेतावनी, कहा- उन्हें अपने हथियार… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। इजरायल और हमास के बीच दो साल से जारी जंग फिलहाल थमने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से हमास को चेतावनी दे डाली है। गाजा शांति समझौते के जारी पहले चरण के बीच ट्रंप ने हमास को बोल दिया कि उन्हें अपने हथियार छोड़ने होंगे। ट्रंप ने इस संबंध में बोल दिया कि अगर हमास ऐसा नहीं करता है तो अमेरिका कार्रवाई करेगा।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में बोल दिया कि वो (हमास) हथियार छोड़ेंगे। अगर वो हथियार नहीं छोड़ते हैं तो हम उनके हथियार छुड़वाएंगे और यह जल्दी शायद हिंसक तरीके से होगा, लेकिन वो हथियार छोड़ेंगे। दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति बने ट्रंप ने कहा कि मैंने हमास से बात की और कहा कि आप हथियार छोड़ेंगे ना? और उन्होंने कहा कि हां सर हम हथियार छोड़ देंगे।

अभी तक नहीं निकला है इन जटिल मुद्दों का समाधान

भले ही इजरायल और हमास के बीच शांति समझौता हो चुका है, लेकिन हमास के निरस्त्रीकरण, गाजा के शासन और फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देने जैसे जटिल मुद्दे अभी भी हल नहीं हुए हैं। इसी कारण माना जा रहा है कि गाजा समझौता फिलहाल जंग को रोकने का अस्थायी उपाय है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में दोनों पक्षों के बीच शुक्रवार को युद्धविराम लागू हुआ था। इसी के तहत हमास ने 20 जीवित इजरायली बंधकों को रिहा कर दिया है।

सात अक्टूबर 2023 को शुरू हुई थी जंग

आपको बता दें कि सात अक्टूबर 2023 को उस समय जंग शुरू हुई थी जब हमास के आतंकियों ने इजरायल पर हमला कर 1,200 लोगों को मार डाला था। इस दौरान हमास ने 251 लोगों को बंधक बना लिया था। इजरायल ने इसके बाद जवाबी कार्रवाई प्रारम्भ की थी।

PC:  hollywoodreporter

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News