Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

इन शर्तों पर नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़ने को तैयार हैं Volodymyr Zelenskyy | Parmarth TV

इन शर्तों पर नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़ने को तैयार हैं Volodymyr Zelenskyy  | Parmarth TV

इन शर्तों पर नाटो में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़ने को तैयार हैं Volodymyr Zelenskyy  | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़ने को तैयार है, लेकिन उन्होंने इसके लिए शर्तें भी रख दी है। खबरों के अनुसार, वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रविवार को बोल दिया कि यदि पश्चिमी देश यूक्रेन को सुरक्षा गारंटी प्रदान करते हैं, तो कीव नाटो सैन्य गठबंधन में शामिल होने की अपनी कोशिश छोड़ सकता है। वहीं उन्होंने ये एक शर्त ये भी रख दी कि अमेरिका उन पर रूस को क्षेत्र सौंपने के लिए दबाव न बनाए।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की युद्ध की समाप्ति पर अमेरिका के राजनयिकों के साथ संभावित बातचीत के लिए बर्लिन पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान कहा कि चूंकि अमेरिका और यूरोप के कुछ देशों ने नाटो में शामिल होने के यूक्रेन के प्रयास को खारिज किया है, इसलिए यूक्रेन को उम्मीद है कि पश्चिम उसे नाटो सदस्यों को दी गई गारंटी के समान ही गारंटी प्रदान करेगा।

वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि ये सुरक्षा गारंटी रूस को एक बार फिर से युद्ध छेड़ने से रोकने का अवसर हैं। और यह हमारी ओर से एक समझौता है। आपको बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच लम्बे समय से जंग चल रही है। दोनों ही पक्ष पीछे हटने को तैयार नहीं है।

PC:aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News