इंटरनेट डेस्क। भारतीयों के लिए अमेरिका की ओर से अच्छी खबर आई है। अच्छी खबर ये है कि अमेरिका ने भारत पर रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% कर दिया है। भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील का ऐलान करते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस प्रकार का दावा किया है। खबरों के अनुसार, सोशल मीडिया पर इस ऐलान से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पीएम नरेन्द्र मोदी से फोन पर बात की। इसके बाद डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस से तेल की खरीद बंद करने और अमेरिका से ज्यादा तेल खरीदने पर राजी हो गए हैं।
अमेरिका की ओर से एक और बड़ी खबर ये आ रही है कि जल्द ही भारत से रूस के तेल खरीदने को लेकर लगाए गए 25 फीसदी पेनाल्टी टैरिफ को भी हटाया जा सकता है। इसके लगने से ही भारत पर अमेरिकी टैरिफ 50 फीसदी पहुंच गया था।
25 फीसदी की पेनाल्टी टैरिफ भी हटा सकता है अमेरिका
खबरों के अनुसार, अब व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस संबंध में कहा कि अमेरिका 25 फीसदी की पेनाल्टी टैरिफ भी हटा देगा क्योंकि भारत की ओर से रूस से तेल की खरीद को कम कर दिया गया है। व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने हालांकि ये भी कहा कि समझौता ये है कि भारत रूसी तेल खरीद बंद करेगा, न कि कम करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी दावा किया कि भारत द्वारा बाय अमेरिकन नीति के तहत उनके देश से 500 अरब डॉलर यानि करीब 46 लाख करोड़ रुपए से अधिक का सामान खरीदेगा।
PC:deccanchronicle
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







