इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर नवंबर में हुए उपचुनाव में बीजेपी को मिली करारी हार के बाद पार्टी के भीतर घमासान मच गया है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का बेहद करीबी माने जाने वाले बीजेपी प्रत्याशी रहे मोरपाल सुमन ने हार के बाद अपनी ही पार्टी के बड़े नेताओं पर गंभीर आरोप लगाकर भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में गरमाहट ला दी है।
इसके लिए उन्हें भाजपा ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है। खबरों के अनुसार, इस संबंध में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ नोटिस जारी कर सुमन से तीन दिन के भीतर लिखित जवाब मांगा गया है।
खबरों के अनुसार, कुछ दिन पहले अंता विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रहे मोरपाल सुमन ने भाजपा जिलाध्यक्ष, बारां को एक पत्रकर उपचुनाव में अपनी हार की समीक्षा करते हुए पार्टी के भीतर भीतरघात का आरोप लगाया था। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सहित जिले के तीन भाजपा विधायकों और कई पार्टी पदाधिकारियों पर चुनाव हराने का गंभीर आरोप लगाया था। मोरपाल सुमन ने अपने पत्र में लिखा कि ओम बिरला की पूरी टीम ने उनके खिलाफ काम किया।
PC:livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें







