वैंकूवर (मलकीत सिंह)। सिख कौम के ऐतिहासिक संघर्ष, सेवा भावना और योगदान को दर्शाते सिख हेरिटेज महीने को समर्पित वैंकूवर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस संबंध में आज सिटी ऑफ वैंकूवर के सिटी हॉल में एक खास कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां मेयर केन सिम द्वारा अप्रैल महीने को आधिकारिक तौर पर ‘सिख हेरिटेज मंथ’ घोषित करते हुए सिख इतिहास और सिखों द्वारा कनाडा की तरक्की में दिए गए योगदान की सराहना की गई।

गौरतलब है कि अप्रैल महीने को ‘सिख हेरिटेज मंथ’ के रूप में सरकारी मान्यता दिलाने के लिए पंजाबी सांसद सुख धालीवाल द्वारा 2019 में प्रयास शुरू किए गए थे और इस संबंध में उन्होंने संसद में एक बिल भी पेश किया था।
इस मौके पर खालसा दीवान सोसाइटी के हेड ग्रंथी महिंदरपाल सिंह, कश्मीर सिंह धालीवाल, ताज सिंह, एकमनजोत सिंह आदि ने अपने विचार व्यक्त किए।
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें







