Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम खराब, 8000 से अधिक उड़ानें रद्द, करीब 15 लाख यात्री हुए प्रभावित | Parmarth TV Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- अगर देश में डेमोक्रेसी नहीं बचेगी तो… | Parmarth TV

Ashok Gehlot ने अब डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- अगर देश में डेमोक्रेसी नहीं बचेगी तो… | Parmarth TV

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर एयरपोर्ट पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम नरेन्द्र मोदी को लेकर बड़ी बात कही है। गहलोत ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि ये ट्रंप के तरह मज़ाक  बना रहे हैं। ट्रंप अमेरिका में मज़ाक  बना रहा है, ये लोग यहां बना रहे हैं। क्या तुक है? होने वाला है, होगा, अभी तो जारी है—ये क्या लेंग्वेज है? ट्रंप साहब भी ये लेंग्वेज बोलते हैं। मोदी जी मेरे दोस्त हैं, वो मुझे खुश करना चाहते हैं और मैं इनका पॉलिटिकल कॅरियर खत्म कर सकता हूं—ये लैंग्वेज होती है क्या? एक देश के राष्ट्रपति की लेंग्वेज ये हो सकती है क्या? बताइए, दुनिया भर में क्या हो रहा है, वो आपको मालूम है। हम भी देखते हैं क्या हो रहा है। चिंता होनी चाहिए सबको कि देश की डेमोक्रेसी नहीं बचेगी, आने वाली पीढ़ियों का क्या होगा? हमें चिंता यह है। मुझे खुद को चिंता है। अगर देश में डेमोक्रेसी नहीं बचेगी तो क्या होगा देश का?

अशोक गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि डेमोक्रेसी में सरकार बदलती रहती है।  कांग्रेस चाहे जो चुनाव हारी है, चाहे इंदिरा जी हों, चाहे राजीव गांधी जी हों या नरसिम्हा राव जी हों या मनमोहन सिंह जी हों।  चुनाव हारे नहीं कि हमने सत्ता सौंपी नहीं  इनको। लेकिन  इनका जो तरीका है, मुझे लगता है कि इनकी मंशा में खोट है। ये खतरनाक खोट के साथ आगे बढ़ रहे हैं। परवाह नहीं कर रहे जनता क्या सोचेगी। जनता की परवाह ही नहीं, और जनता जो है, इनके खिलाफ भी है, इनसे नाराज भी है।

मैं उम्मीद करता हूं, कभी न कभी जनता को समझ में आएगी
चुनाव आते हैं तो हिंदुत्व के नाम पर वोट देते हैं। हिंदू धर्म एक ऐसी चीज है और कहते हैं कि हिंदू खतरे में है। इनको पूछो—ढाई सौ साल तक तो अंग्रेजों का राज था, पांच सौ साल तक राज था मुगलों का। तब हिंदू खतरे में नहीं था देश का। अब हमारे राज, हिंदुओं का राज है अभी देश में, फिर भी हम खतरे में हैं। सोच सकते हो किस प्रकार से, किस रूप में ये लोग जनता को गुमराह करने में कामयाब हो गए हैं। वोट पड़ जाते हैं इनको। मैं उम्मीद करता हूं, कभी न कभी जनता को समझ में आएगी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News