Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV

America ने अब भारत को दी ये धमकी, कहा- ट्रंप और पुतिन के बीच शांति वार्ता विफल होने पर… | Parmarth TV

America ने अब भारत को दी ये धमकी, कहा- ट्रंप और पुतिन के बीच शांति वार्ता विफल होने पर… | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका ने एक बार फिर से रूस को लेकर भारत को बड़ी धमकी दी है। अब अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन में शांति वार्ता विफल होने पर भारत पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी गई है। अमेरिका की ओर से भारत पर पहले ही 50 फीसदी टैरिफ का ऐलान किया जा चुका है। अमेरिका की ओर से टैरिफ की नई दरें 27 अगस्त से लागू की जाएंगी। खबरों के अनुसार, अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने अब भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने इस संबंध में बोल दिया कि वॉशिंगटन भारत पर सेकेंडरी टैरिफ बढ़ा सकता है। 

अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने कहा कि यह फैसला शुक्रवार को अलास्का में होने वाली ट्रंप और पुतिन की बैठक के नतीजे पर निर्भर करेगा। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा कि हमने भारतीयों पर रूसी तेल खरीदने के लिए सेकेंडरी टैरिफ लगाए हैं। अगर बैठक में बात नहीं बनी, तो ये टैरिफ या पाबंदियां और बढ़ सकती हैं।

डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगाया था ये आरोप

आपको बता दें कि इस महीने की शुरुआत में ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल और हथियार खरीदने को लेकर पहले से लागू 25 प्रतिशत टैरिफ के अलावा 25 प्रतिशत पेनल्टी लगाने का ऐलान किया गया था। डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर यूक्रेन युद्ध को फंडिंग करने का आरोप लगाया था। 

गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से डोनाल्ड ट्रंप रूस-यूक्रेन युद्ध में सीजफायर कराने का आपनी ओर से हरंसभव प्रयास कर रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को अलास्का में डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच अहम वार्ता होनी है। इस वार्ता पर दुनियाभर की नजरें होंगी।

PC: meta mk

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News