Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Petrol-Diesel Prices: अक्टूबर माह के पहले दिन क्या कम हो गई है पेट्रोल-डीजली की कीमतें? | Parmarth TV National Weather Forecast: मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ा दी लोगों की टेंशन, इतने राज्यों में है मूसलाधार बारिश का अलर्ट | Parmarth TV PM Kisan Scheme: क्या पति-पत्नी को अलग-अलग मिलता है योजना का लाभ? ये है नियम | Parmarth TV Donald Trump ने बदल दिया है एआई का नाम, कर दिए हैं इस ऑर्डर पर साइन | Parmarth TV Congress: दिग्विजय सिंह की किस बात पर भड़की सोनिया गांधी, नीतीश कुमार को बता दिया गद्दार | Parmarth TV होम लोन की बढ़ सकती है ईएमआई, RBI जल्द ही करने वाला है बैठक | Parmarth TV INDIA ब्लॉक की आठवीं बैठक में लिए ये बड़े फैसले, खड़गे ने कहा- भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है | Parmarth TV Gold-Silver Prices: फिर से बढ़ गए हैं सोने-चांदी के दाम, ये है आज की रेट | Parmarth TV मारा गया पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का मोस्ट वांटेड आतंकवादी मूसा | Parmarth TV 1 October: नए महीने की पहली तारीख से बदलने जा रहे ये नियम, पड़ेगा आपकी जेब पर भी असर | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब आमजन को दी ये सौगात, अब लोगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने अब आमजन को दी ये सौगात, अब लोगों को नहीं होना पड़ेगा परेशान | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। भजनलाल सरकार ने अब बूंदी जिले के लोगों को बड़ी सौगात दी है। ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने आज जिला चिकित्सालय में अत्याधुनिक ब्लड कंपोनेंट एवं सेपरेशन यूनिट का फीता काटकर शुभारंभ किया।  इस यूनिट के शुरू होने से अब डेंगू, कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों को प्लाज्मा और प्लेटलेट्स जैसी जीवनरक्षक जरूरतों के लिए रेफर नहीं करना पड़ेगा, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। ये बूंदी के लोगों के लिए किसी बड़ी राहत से कम नहीं होगी। 


सरकार स्थानीय स्तर पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध

इस मौके पर ऊर्जा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं बूंदी जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि सरकार आमजन को स्थानीय स्तर पर बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नागर ने इस यूनिट की स्थापना में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा दिए गए अहम योगदान को भी विशेष रूप से रेखांकित किया। नागार ने कहा कि इस सुविधा से न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि आर्थिक बोझ भी कम होगा।


यूनिट की स्थापना और भवन के नवीनीकरण पर 1 करोड़ 20 लाख रुपए की आई लागत

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वीकृत इस यूनिट की स्थापना और भवन के नवीनीकरण पर लगभग 1 करोड़ 20 लाख रुपए की लागत आई हैं। अब तक रक्त से जुड़े विशिष्ट घटकों की आवश्यकता पडऩे पर मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब यह सभी सुविधाएं जिला अस्पताल में ही सहज रूप से उपलब्ध होंगी। इससे बूंदी जिले के लोगों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

PC:  dipr.rajasthan

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 


Parmarth TV

Trending News