Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ हरे निशान में बंद, सेंसेक्स 118 अंक उछला – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Donald Trump को लगा बड़ा झटका, अमेरिकी संसद में पास हो गया है सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव | Parmarth TV Rahul Gandhi का पीएम मोदी पर तंज, कहा- आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं | Parmarth TV Gold-Silver Prices: 3,761 रुपए सस्ती हुई चांदी, इतने घट गए हैं सोने के दाम | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: राजस्थान में आज इतनी है पेट्रोल-डीजल कीमतें | Parmarth TV PM Modi के इटली पहुंचने पर जॉर्जिया मेलोनी ने बोल दी है ये बड़ी बात | Parmarth TV बाड़मेर में गिरल लिग्नाइट माइंस के मजदूरों को लेकर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राज्य सरकार को अविलंब… | Parmarth TV PM Kisan Scheme: इन किसानों को नहीं मिलेगा 23वीं किस्त का लाभ | Parmarth TV Supreme Court ने खारिज की डॉग लवर्स की सारी याचिकाएं, कहा- खतरनाक कुत्तों को मौत का इंजेक्शन दें | Parmarth TV 8th Pay Commission को लेकर आया नया अपडेट, ओपीएस को फिर से लागू करने भी हुई मांग | Parmarth TV

Bangladesh: साढ़े तीन दशक बाद मिलेगा पुरुष पीएम, बीएनपी को मिली बंपर जीत, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय | Parmarth TV

Bangladesh: साढ़े तीन दशक बाद मिलेगा पुरुष पीएम, बीएनपी को मिली बंपर जीत, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय | Parmarth TV

Bangladesh: साढ़े तीन दशक बाद मिलेगा पुरुष पीएम, बीएनपी को मिली बंपर जीत, तारिक रहमान का प्रधानमंत्री बनना तय | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। बांग्लादेश को साढ़े तीन दशक बाद पुरुष प्रधानमंत्री मिलने वाला है। यहां पर कल हुए 13वें संसदीय चुनाव में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) को बंपर जीत मिली है। खबरों के अनुसार, 300 संसदीय सीटों वाले सदन में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी ने अभी तक 200 से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर ली है। बहुमत मिलने के बाद बीएनपी के अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान का बांग्लादेश का अगला पीएम बनना तय हो गया है। मतगणना अभी भी जारी है। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) बड़ी जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर है।

आपको बात दें कि 1990 के दशक से ही देश में महिलाएं (खालिदा जिया और शेख हसीना) ही प्रधानमंत्री पद संभालती नजर आई हैं। साढ़े तीन दशक बाद बांग्लादेश को पुरुष पीएम मिलेगा। तारिक रहमान ने चुनाव से पहले भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस और लोकतंत्र की बहाली का वादा किया था। तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा-6 संसदीय सीट से भारी अंतर से जीत दर्ज की है।

जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को मिली करारी हार
विशेष बात ये रही कि चुनाव में देश की सबसे कट्टर इस्लामवादी पार्टी और पाकिस्तान की आईएसआई और लश्कर व जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकवादी संगठनों से संबंध रखने वाली जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को चुनाव में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। गौरतलब है कि अगस्त 2024 में पूर्व पीएम शेख हसीना और उनकी अवामी लीग पार्टी के शासन का आंदोलन के बाद पतन हो गया था। इस आंदोलन के बाद देश में पहली बार चुनाव हुआ है।

PC:starsamachar
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News