Parmarth TV
इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा में कार्यवाही के दौरान कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके कारण उन पर कार्रवाई हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी ने इस वीडियो को वायरल कर कांग्रेस को निशाने पर लिया है। उनका अभद्र इशारों वाला वीडियो वायरल हुआ है।
बीजेपी राजस्थान ने ऑफिशियल हैंडल से इस वीडियो को शेयर कर कहा कि जयपुर विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों पर शून्यकाल चल रहा था और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा हंसते हुए कैमरे में अभद्र इशारा करते दिखे। क्या यही है कांग्रेस के संस्कार?
इस वीडियो के वायरल होने के बाद धौलपुर जिले की राजाखेड़ा सीट से विधायक रोहित बोहरा के आचरण को लेकर बहस भी तेज हो गई है। इस वीडियो को लेकर संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल ने बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि विधायक दल की बैठक में इस बारे में पूरी चर्चा करके तथ्य और नियमों की जानकारी लेंगे। जरूरी हुआ तो इस पर कार्रवाई भी करेंगे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
जयपुर विधानसभा में जनता से जुड़े मुद्दों पर शून्यकाल चल रहा था और कांग्रेस विधायक रोहित बोहरा हंसते हुए कैमरे में अभद्र इशारा करते दिखे!
क्या यही है कांग्रेस के संस्कार? pic.twitter.com/7I3ZtovJJ2
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) February 12, 2026
Parmarth TV







