Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: राजस्थान के इन संभागों में आज भी है बारिश का अलर्ट | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से लेकर चेन्नई तक, आज ये दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV BJP: नितिन नवीन ने कहा, प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा दिवस नहीं मनाएंगे तो क्या राहुल बाबा आपका मनाएंगे | Parmarth TV LPG Prices: आज जयपुर में इतने में मिलेगा सिलेंडर, देख लें प्रमुख शहरों में कीमतें | Parmarth TV PM Kisan Scheme: आपको 24वीं किस्त मिलेगा या नहीं, इस प्रकार चेक करें अपना स्टेटस | Parmarth TV National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 20 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी | Parmarth TV क्या मोदी सरकार अब राशन कार्ड धारक को फ्री में देगी AC? | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें? ये है आज की ताजा रेट | Parmarth TV नंदीग्राम में कांग्रेस उम्मीदवार की गिरफ्तार पर Gehlot का बड़ा बयान, कहा- राजस्थान से लेकर पश्चिम बंगाल तक… | Parmarth TV रेल में गर्भवती महिलाओं को मिलती है ये विशेष सुविधा, जान लें आप | Parmarth TV

Iran ने किया अमेरिका के हेडक्वार्टर और मिलिट्री एयरबेस पर हमला, US ने भी कम्युनिकेशन्स टावर को बनाया निशाना | Parmarth TV

Iran ने किया अमेरिका के हेडक्वार्टर और मिलिट्री एयरबेस पर हमला, US ने भी कम्युनिकेशन्स टावर को बनाया निशाना | Parmarth TV

Iran ने किया अमेरिका के हेडक्वार्टर और मिलिट्री एयरबेस पर हमला, US ने भी कम्युनिकेशन्स टावर को बनाया निशाना | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच एक बार फिर से तनाव बढ़ गया है। दोनों ही देशों की ओर से एक-दूसरे पर हमले शुरू हो चुके हैं। ईरान ने कुवैत और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के हेडक्वार्टर, मिलिट्री एयरबेस और हेलीकॉप्टरों पर मिसाइल और ड्रोन से हमले किए है। इसका दावा ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने किया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से बताया कि ईरान ने क्षेत्रीय देशों की तरफ कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। हालांकि, सभी हमले फेल हो गए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि कुवैत पर दागी गई दो मिसाइलें या तो टारगेट से चूक गईं या रास्ते में ही नष्ट कर दी गईं। वहीं बहरीन पर दागी गई तीन मिसाइलों को अमेरिकी और बहरीन एयर डिफेंस सिस्टम ने रोक दिया।

वहीं अमेरिका की ओर से भी होर्मुज स्ट्रेट में ईरान के केश्म आईलैंड स्थित एक कम्युनिकेशन्स टावर पर हमला किया गया है। अमेरिकी सेना ने इसे आत्मरक्षा में किया हमला करार दिया है।

अमेरिकी सेना ने होर्मुज के पास एक ऑयल टैंकर पर किया हमला
अमेरिकी सेना ने होर्मुज के पास एक ऑयल टैंकर को भी निशाना बनाया गया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इसका एक ड्रोन वीडियो भी जारी किया। बोत्सवाना के झंडे वाले इस ऑयल टैंकर से आग की लपटें निकलती नजर आ रही है। यूएस हमले का शिकार हुआ ये टैंकर होर्मुज स्ट्रेट से ईरान के खार्ग आइलैंड की तरफ जा रहा था।

कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी
अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ना दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गया है। इसके कारण आज सुबह कच्चे तेल की कीमतों में 1% से ज्यादा तेजी देखने को मिली है।

PC:bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Trending News