Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार से अब मिल गई है इसकी मंजूरी, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत | Parmarth TV

Rajasthan: भजनलाल सरकार से अब मिल गई है इसकी मंजूरी, आमजन को मिलेगी बड़ी राहत | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने अब प्रदेश में आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और बजट घोषणाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर एक बड़ा कदम उठा लिया है। प्रदेश सरकार ने अब बजट घोषणाओं के अनुसार विभिन्न जिलों में 137 सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों के लिए 882.54 करोड़ रुपए की वित्तीय सहमति प्रदान की है। इनके लिए जल्द ही निविदा प्रक्रिया प्रारम्भ की जाएगी।

सीएम भजनलाल शर्मा की मंशा के अनुसार बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए विभागीय समन्वय और त्वरित निर्णय प्रक्रिया के साथ कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कार्यों को मिली मंजूरी के अनुसार, राजधानी जयपुर के साथ ही फलौदी, जोधपुर, ब्यावर, अलवर, बाड़मेर, बालोतरा, दौसा, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, करौली, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सलूम्बर, चूरू, डीडवाना-कुचामन, जालोर, बारां, श्रीगंगानगर, झालावाड़, भरतपुर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, खैरथल-तिजारा, कोटपूतली-बहरोड़ और धौलपुर में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण को नई गति मिलेगी। इन कार्यों के पूर्ण होने से आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने के साथ ही प्रदेश की विकास यात्रा को नए आयाम मिलेंगे।

बजट की प्रत्येक घोषणा समयबद्ध तरीके से पूरी हो
मुख्यमंत्री भजनलाल का स्पष्ट विजन है कि बजट की प्रत्येक घोषणा समयबद्ध तरीके से पूरी हो और उसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। यह वित्तीय सहमति उसी संकल्प को साकार करने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। आपको बता दें कि प्रदेश की भजनलाल सरकार अभी तक प्रदेशवासियों के हित में कई बड़े कदम उठा चुकी है। विभिन्न जिलों में सड़क निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण कार्यों से आमजन को बड़ी राहत मिलेगी।

PC:dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News