Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV Arnab Cyclone: यूपी समेत 8 राज्यों में बारिश का कहर, 13 लोगों की मौत, राजस्थान सहित 14 प्रदेशों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Government Scheme: 2 रुपए महीने से भी कम के खर्च पर मिलते हैं 2 लाख रुपए, आज ही कर लें ये काम | Parmarth TV Shahbaz Sharif ने सिंधु नदी के पानी को लेकर यूएन में भारत को दी गीदड़भभकी, पेटल गहलोत ने खोल दी पाक के इस दावे की पोल | Parmarth TV

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने किया कबूल, ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ था एयरबेस, कई सैनिक हुए थे घायल | Parmarth TV

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने किया कबूल, ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ था एयरबेस, कई सैनिक हुए थे घायल | Parmarth TV

Operation Sindoor: पाकिस्तान ने किया कबूल, ऑपरेशन सिंदूर में तबाह हुआ था एयरबेस, कई सैनिक हुए थे घायल | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत की और से पाकिस्तान पर किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान झूठ बोलता आया हैं उसके यहां कोई नुकसान नहीं हुआ है। लेकिन पाकिस्तान सरकार ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि इस साल मई में भारत के हमले में उसके सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा था। अप्रैल 2025 में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने पहलगाम के बैसरन घाटी में 26 नागरिकों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके जवाब में भारत ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया और पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

क्या कहा इशाक डार ने
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने एक प्रेस ब्रीफिंग में पुष्टि की कि भारत ने रावलपिंडी के चकलाला स्थित नूर खान एयरबेस को निशाना बनाया था, जिसमें एयरबेस को नुकसान पहुंचा था और वहां तैनात पाकिस्तानी वायुसेना के कई जवान घायल हुए थे, डार ने कहा कि भारत ने 36 घंटे के भीतर पाकिस्तान की सीमा में कई ड्रोन भेजे। उन्होंने दावा किया कि भारत द्वारा भेजे गए 80 ड्रोन में से 79 को पाकिस्तान ने मार गिराया, जबकि एक ड्रोन नूर खान एयरबेस पर गिरा, जिससे सैन्य प्रतिष्ठान को नुकसान हुआ और कुछ कर्मियों को चोटें आईं।

हुई थी बैठक
खबरों के अनुसार इशाक डार ने बताया कि 9 मई की रात पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में सरकार और सैन्य नेतृत्व की बैठक हुई, जिसमें हालात को देखते हुए कुछ फैसलों को मंजूरी दी गई। उन्होंने दावा किया कि 10 मई की सुबह भारत ने नूर खान एयरबेस पर हमला कर दिया, जिसके बाद पाकिस्तान ने जवाबी कदम उठाए। उन्होंने यह भी दावा किया कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्काे रुबियो और सऊदी विदेश मंत्री प्रिंस फैसल ने इस संघर्ष को समाप्त कराने की पहल की थी। पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री ने कहा, हम कभी युद्ध नहीं चाहते थे।

pc-nationalheraldindia.com

Trending News