Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV जियो का शेयर खुलते ही 238 रुपये चढ़ा – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV SCO Summit 2026: ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत ने पहली बार SCO समिट के लिए पाकिस्तान को भेजा न्योता | Parmarth TV

Congress: दिग्विजय सिंह के आरएसएस और भाजपा वाले बयान से मचा घमासान, समर्थन में आए थरूर और खुर्शीद | Parmarth TV

Congress:  दिग्विजय सिंह के आरएसएस और भाजपा वाले बयान से मचा घमासान, समर्थन में आए थरूर और खुर्शीद | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। आरएसएस की संगठनात्मक मजबूती का हवाला देकर कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की बात कहने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के ट्वीट ने सियासी हलकों में बहस तेज कर दी है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस सांसद शशि थरूर और पार्टी के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने दिग्विजय सिंह के विचारों का समर्थन किया है, वहीं भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस नेतृत्व और पार्टी की आंतरिक स्थिति पर सवाल उठाए हैं।

क्या कह रहे कांग्रेस के नेता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो कांग्रेस के भीतर भी इस बयान को लेकर अलग-अलग सुर सुनाई दे रहे है। हालांकि पार्टी नेताओं ने एकजुटता का संदेश देने की कोशिश की। दरअसल, कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से ठीक पहले दिग्विजय सिंह ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की एक पुरानी तस्वीर साझा की थी। इस पोस्ट में उन्होंने आरएसएस-बीजेपी की संगठनात्मक ताकत का जिक्र करते हुए कहा था कि कैसे एक जमीनी कार्यकर्ता अपने नेताओं के चरणों में बैठकर सीखता है और आगे चलकर मुख्यमंत्री तथा फिर प्रधानमंत्री बनता है। इसी संदर्भ में उन्होंने कांग्रेस संगठन को भी जमीनी स्तर पर मजबूत करने की जरूरत पर जोर दिया था और कहा था कि भाजपा को सत्ता से बाहर करने की लड़ाई में यह बेहद जरूरी है।

राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज
इस ट्वीट के सामने आने के बाद राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। आलोचनाओं के बीच रविवार को दिग्विजय सिंह ने अपने बयान का बचाव करते हुए साफ किया कि उन्होंने केवल आरएसएस के संगठनात्मक ढांचे की बात की है, न कि उसकी विचारधारा की। उन्होंने कहा, “मैंने जो कहना था, वह कह दिया है। मैं आरएसएस और प्रधानमंत्री मोदी का विरोध करता हूं, लेकिन यह मानना पड़ेगा कि उनका संगठन मजबूत है। दिग्विजय ने यह भी स्पष्ट किया कि कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है और उनके बयान को लेकर पार्टी में फूट डालने की भाजपा की कोशिशें नाकाम होंगी।

pc-ndtv india

Trending News