Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Pune:इंडिगो एयलाइंस की महिला कर्मचारी निकली थी दोस्त के साथ घूमने, मिली खून से लथपथ लाश…पुलिस दोस्त के साथ कर रही…. | Parmarth TV मदर डेयरी दूध के दाम में 4 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV शेयर बाजार में उछाल, सेंसेक्स 0.63% मजबूत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV भारत पहुंचे ब्रिटेन के प्रिंस विलियम और उनकी पत्नी केट मिडलटन, सचिन ने किया स्वागत | Parmarth TV CRPF पर हमला करने वाले 2 आतंकी एनकाउंटर में हुए ढेर, एक था लश्कर कमांडर | Parmarth TV शेयर बाजारों में तेजी के सिलसिले पर ब्रेक, प्रमुख सूचकांकों में गिरावट – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV ओला पर उपभोक्ता विभाग की एजेंसी ने लगाया 10 लाख रु. का जुर्माना – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV Sheikh Hasina की वतन वापसी के लिए भारत ने बांग्लादेश सरकार के सामने रख दी हैं ये दो शर्तें | Parmarth TV PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, ट्रंप से हो सकती हैं मुलाकात | Parmarth TV सम्मान कैपिटल का ऋण वितरण दूसरी तिमाही में 62 प्रतिशत – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

Year Ender 2025: इस साल भारत-पाक सहित शुरू हुए ये तीन बड़े युद्ध | Parmarth TV

Year Ender 2025: इस साल भारत-पाक सहित शुरू हुए ये तीन बड़े युद्ध | Parmarth TV

इंटरनेट डेस्क। भारत-पाक सहित इस साल कई देशों के बीच युद्ध देखने को मिले हैं। इसमें कुछ युद्ध तो समाप्त हो चुके हैं, लेकिन इजरायल-हमास, इजरायल-हिजबुल्ला, कांगो-रवांडा जैसे देशों के बीच जंग अभी भी जारी हैं। आज हम आपको इस साल शुरू हुए कुछ तीन बड़े युद्धों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। इस साल वैश्विक स्तर पर कई नए सशस्त्र संघर्ष शुरू हुए। इनका कारण मुख्य रूप से क्षेत्रीय विवाद, आतंकवाद और परमाणु महत्वाकांक्षाएं रही हैं। इनमें से प्रमुख रूप से तीन अंतरराष्ट्रीय युद्ध ईरान-इज़राइल, भारत-पाकिस्तान और कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध रहा है।

ईरान-इज़राइल युद्ध इस साल जून 2025 में शुरू हुआ। 12 दिनों तक चली जंग में इजरायल ने ईरान के परमाणु सुविधाओं, मिसाइल ठिकानों और सैन्य अड्डों पर घातक हमले किए। वहीं ईरान ने ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-III के माध्यम से 550 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें और 1,000 से अधिक ड्रोन लॉन्च किए।

इस साल शुरू हुआ दूसरा नया युद्ध भारत और पाकिस्तान का है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पीओके में लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के 9 ठिकानों पर मिसाइल और हवाई हमला किया था। जवाब में पाकिस्तान ने भी भारत पर सैकड़ों ड्रोनों और मिसाइलों से जवाबी हमला किया था।

इस साल का तीसरा युद्ध कंबोडिया-थाईलैंड के बीच शुरू हुआ। दोनों देशों के बीच सीमा विवाद के कारण यह युद्ध से जुलाई 2025 में शुरू हुआ था। 24 जुलाई को कंबोडिया ने रॉकेट हमले किए थे। इसके जवाब में थाईलैंड ने एफ-16 से हमला किया था।

PC: sputniknews 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें

 

Trending News