Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

National Weather Forecast: 10 राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, राजस्थान के इन जिलों के लिए है अलर्ट | Parmarth TV Congress: राहुल गांधी ने कहा, चुनाव आयोग और सरकार ने जो किया वो संविधान और लोकतंत्र के खिलाफ | Parmarth TV EPFO E-Nomination: PF, पेंशन और बीमा का पैसा किसे मिलेगा? जानें नॉमिनी जोड़ने का पूरा तरीका | Parmarth TV National Weather Forecast:  11 राज्यों में मूसलाधार बारिश होने का अलर्ट, राजस्थान में आज से बदलने वाला है मौसम | Parmarth TV UPI से ₹2,000 से ज्यादा पेमेंट पर MDR की चर्चा, क्या ग्राहकों को देना होगा चार्ज? समझें पूरा हिसाब | Parmarth TV Petrol-Diesel Prices: जयपुर से मुंबई तक, आज ये हैं दोनों ईंधनों की कीमतें | Parmarth TV Gehlot ने अब पुलिस-प्रशासन को लिया निशाने पर, कहा-ऐसी गुंडागर्दी, दबंगई और छापामारी मैंने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखी | Parmarth TV Government Scheme: अब हर साल छह एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, सरकार ने इस स्कीम को दे दी है मंजूरी | Parmarth TV डीएचएल एक्सप्रेस की सेवाएं 01 जनवरी से होंगी महंगी – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के गलत इस्तेमाल से हो सकती हैं 100 करोड़ मौतें: Bill Gates | Parmarth TV

टोंक जिले की घटना को लेकर Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

टोंक जिले की घटना को लेकर Hanuman Beniwal ने सीएम भजनलाल से कर डाली है ये मांग | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने आज टोंक जिले की एक घटना को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया दी है। आरएलपी सांसद बेनीवाल ने इस संबंध में आज एक्स के माध्मय से कहा कि 17 दिसंबर को टोंक जिले के पीपलू थाना क्षेत्र में स्थित गहलोद गांव में कुछ आपराधिक तत्वों ने मुकेश चौधरी व बाला जाट नामक दो व्यक्तियों के साथ गंभीर मारपीट की गई और प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

इस गंभीर घटना के एक सप्ताह बाद भी पुलिस अभी तक मुख्य आरोपियों को पकड़ नहीं पाई जो प्रदेश की कानून व्यवस्था पर बड़ा सवालिया निशान है। मैंने राजस्थान पुलिस के डीजीपी से दूरभाष पर वार्ता करके इस अपराध में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ के कठोरतम कानूनी कार्यवाही करने को कहा है।

आज टोंक जिले में अपराध चरम पर है क्योंकि इस जिले से आने वाले एक मंत्री की सह पर बजरी माफिया समानांतर सरकार चला रहे है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि ऐसे माफियाओं के लिए कोई कानून ही नहीं है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को टोंक जिले के ऐसे हालतों पर संज्ञान लेते हुए मुकेश जाट की हत्या के बाद आंदोलित ग्रामीणों व आरएलपी के सदस्यों से उच्च स्तरीय वार्ता करवाने व आंदोलित लोगों की मांगों पर सहमति करवाने हेतु आवश्यक निर्देश देने चाहिए।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News