Support Parmarth TV.  You can send any amount on our UPI Id: 9643218008m@pnb. 

Ayushman Card Yojana:आयुष्मान कार्ड होने के बाद भी इलाज के लिए मना करें अस्पताल तो फिर यहां पर करें शिकायत | Parmarth TV विमान किराया होगा कम! केन्द्रीय मंत्री Piyush Goyal ने दे दिए हैं ये संकेत | Parmarth TV मिडटर्म चुनाव में मिली हार के बाद Trump को आया गुस्सा, भारतीयों को लेकर अब उठा सकते हैं ये बड़ा कदम | Parmarth TV MP: मामा के घर आई लड़की बैठी थी प्रेमी के साथ…गांव के ही 5 लड़कों ने किया उसके साथ गैंगरेप….डर के मारे अब जाकर… | Parmarth TV Sukanya Samriddhi Yojana: 3.60 लाख के निवेश पर मिलेंगे 11 लाख से अधिक रुपए | Parmarth TV Gold-Silver Prices: आज भी गिरी हैं सोने-चांदी कीमतें, ये है ताजा भाव, खरीदने का है अच्छा मौका | Parmarth TV शहीद सैनिकों की कब्र के पास हंस रहे थे अमेरिका के रक्षामंत्री, सेना के जवान ने लगाई फटकार, video viral….. | Parmarth TV Uttarakhand: दो सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने प्रकट किया दुख | Parmarth TV गीकेन फर्नीचर करेगी ₹350 करोड़ का निवेश – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV लगातार दूसरे दिन चढ़ा शेयर बाजार – Naya India-Hindi News, Latest Hindi News, Breaking News, Hindi Samachar | Parmarth TV

किसान विरोधी भाजपा सरकार अन्नदाताओं के धैर्य की अब और परीक्षा न ले: Dotasra | Parmarth TV

किसान विरोधी भाजपा सरकार अन्नदाताओं के धैर्य की अब और परीक्षा न ले: Dotasra | Parmarth TV

Parmarth TV

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रदेश में यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि प्रदेश का अन्नदाता आज यूरिया और डीएपी खाद की किल्लत से त्राहिमाम कर रहा है।

हालात इतने गंभीर हैं कि भरतपुर-डीग जैसे मुख्यमंत्री के गृह जिले तक में किसानों को खाद लेने के लिए 10-10 घंटे लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। किसान विरोधी भाजपा सरकार अन्नदाताओं के धैर्य की अब और परीक्षा न ले। यदि किसानों को समय पर पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हुई तो प्रदेश की कृषि व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी, जिसका खामियाजा हर घर को भुगतना पड़ेगा।

प्रदेश के अनेकों जिलों में किसानों से डीएपी की निर्धारित कीमत से अधिक वसूली की जा रही है। यह सिर्फ अवैध वसूली ही नहीं, बल्कि खुली लूट है, सीधा अन्याय है और अन्नदाता का अपमान है। किसानों की मेहनत से ही प्रदेश की थाली में अन्न परोसा जाता है और उसी अन्नदाता को ठगा जाना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मैं मुख्यमंत्री से आग्रह करता हूँ कि अन्नदाताओं की इस गंभीर समस्या पर तत्काल संज्ञान लें और प्रदेश के किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद उचित मूल्य पर उपलब्ध करवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

PC:thedailyguardian
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

Parmarth TV

Trending News